सावधान! दिल्ली में शाम 4 बजे से 8 बजे तक ना जाएं इन सड़कों पर, होगी बड़ी मुश्किल
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से लोगों के लिए यातायात एडवाइजरी जारी की गई है। ट्रैफिक पुलिस की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि शाम 4 बजे से 8 बजे तक कुछ सड़कों पर यातायात प्रभावित रहेगा।
ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि 20 मई को खास ट्रैफिक व्यवस्था के चलते शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक कुछ सड़क और जंक्शन पर यातायात प्रभावित रेहगा।

ये रूट रहेंगे बाधित
- मेहरौली से बदरपुर रोड पर यातायात प्रभावित रहेगा। यहां अलकनंदा रोड और इंद्रमोहन भारद्वाज मार्ग प्रतिबंधित रहेगा।
- आउटर रिंगरोड सावित्री फ्लाईओवर से चिराग दिल्ली तक, रविदास मार्ग से हमदर्द तारा-प्वाइंट तक ट्रैफिक प्रभावित रहेगा।
- डीडीए पार्क संगम विहार की ओर आंतरिक सड़कों पर भी यातायात प्रभावित रहेगा।
एडवाइजरी में कहा गया है कि लोगों से अपील है कि वह यातायात प्रबंधन में सहयोग करें, इन रास्तों पर जाने से बचें। संभव हो तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें, खासकर दिल्ली मेट्रो। आम लोगों से अपील है कि वह यात्रा पर निकलने के लिए पर्याप्त समय लेकर निकलें।
एडवाइजरी में कहा गया है कि मोटर चालक अपेक्षित ट्रैफिक जाम के दौरान धैर्य रखें, यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर अनुशासन का पालन करेंगे। सभी चौराहों पर तैनात यातायात कर्मियों के निर्देश का पालन करें।












Click it and Unblock the Notifications