Independence Day: दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के लिए जारी एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Independence Day: देश की राजधानी में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के लिए सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। समारोह के लिए तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर होने वाली परेड से पहले 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद 15 अगस्त को फाइनल परेड होगी। जिसे देखते हुए गुरुग्राम से दिल्ली की ओर आने वाले वाहनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

15 अगस्त से पहले केवल एयरपोर्ट जाने वाले वाहनों और जरूरी सामग्री लेकर जाने वाले वाहनों को जाने की इजाजत होगी। दूध, फल, सब्जी, एंबुलेंस,फायर ब्रिगेड आदि को ही इस रास्ते से जाने की अनुमति दी जाएगी। गुरुग्राम में ट्रैफिक जाम ना हो इसके पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार 14 अगस्त की शाम 5 बजे से 15 अगस्त की दोपहर 12 बजे तक दिल्ली की सीमा के भीतर प्रवेश वर्जित रहेगा। इस दौरान केवल आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले वाहनों को ही अनुमति होगी। इसके साथ एंबुलेंस,फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को जाने की अनुमति होगी।
दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह 15 अगस्त के मौके पर कुछ जगहों पर जाने से बचें। दिल्ली पुलिस की ओर से कहा गया है कि वह नेताजी सुभाष मार्ग, लोथियन मार्ग,एसपी मुखर्जी मार्ग,चांदनी चौक रोड, निषाद राज मार्ग, लिंक रोड, राजघाट की ओर ना जाएं। इसके साथ ही आईएसबीटी से आईपी फ्लाईओवर बंद रहेगा। साथ ही लाल किले के आस-पास भारी जाम लग सकता है। जामा मस्जिद, सदर बाजार, चांदनी चौक की ओर जाने से बचें।
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कई प्रमुख सड़कें बंद रहेंगी। इनमें दिल्ली गेट से चट्टा रेल तक नेताजी सुभाष मार्ग, जीपीओ से चट्टा रेल तक लोथियन रोड, एचसी सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक तक एसपी मुखर्जी मार्ग, फाउंटेन चौक से लाल किला तक चांदनी चौक रोड, रिंग रोड से नेताजी सुभाष मार्ग तक निषाद राज मार्ग, एस्प्लेनेड रोड और नेताजी सुभाष मार्ग तक उसका लिंक रोड, राजघाट से आईएसबीटी तक रिंग रोड और आईएसबीटी से आईपी फ्लाईओवर (सलीमगढ़ बाईपास) तक आउटर रिंग रोड शामिल हैं। इसके अलावा, ओल्ड आयरन ब्रिज और गीता कॉलोनी ब्रिज भी बंद रहेंगे।
बिना पार्किंग लेबल वाले वाहनों को कई मार्गों से बचना चाहिए। इनमें सी-हेक्सागन इंडिया गेट, कोपरनिकस मार्ग, मंडी हाउस, सिकंदरा रोड, डब्ल्यू पॉइंट, ए पॉइंट तिलक मार्ग, मथुरा रोड, बीएसजेड मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग, जेएल नेहरू मार्ग, सलीमगढ़ बाईपास के माध्यम से निजामुद्दीन खट्टा और आईएसबीटी कश्मीरी गेट के बीच रिंग रोड शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications