Delhi Traffic advisory: रविदास जयंती पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर जाने से बचें
Delhi Traffic advisory: माघ की पूर्णिमा के दिन गुरु रविदास जयंती मनाई जाती है। दिल्ली में गुरु रविदास जयंती समारोह को लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

Delhi Traffic advisory For Today: देशभर में रविवार को गुरु रविदास जयंती मनाई जा रही है। रविदास जयंती को लेकर दिल्ली पुलिस ने आज के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। रविदास को मानने वाले श्रद्धालुओं ने इस दिन के लिए बहुत तैयारी की है, वह दिल्ली में झाकियां निकाले वाले हैं। इस वजह से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके साथ दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की हैं कि आज के यात्रियों और उपासकों को कोई परेशानी न हो। दिल्ली यातायात पुलिस ने दिल्ली के सभी जिलों में ट्रैफिक को कम करने के लिए यात्रियों को एडवाइजरी दी है।
गुरु रविदास जन्म समिति द्वारा आयोजित दिल्ली में शोभा यात्रा (जुलूस) के साथ गुरु रविदास जयंती मनाई जाएगी। लाल किला मैदान से देव नगर करोल बाग स्थित गुरु रविदास विश्राम धाम मंदिर तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस विशेष दिन पर शोभा यात्रा में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु लाल किले के मैदान में जुटेंगे।
दिल्ली की ये रास्ते रहेंगे प्रभावित
-टी-प्वाइंट सुभाष मार्ग
-ईदगाह रोड
-छत्ता रेल चौक
-टी. प्वाइंट रोहतक रोड (मेन रानी झांसी रोड)
-फतेहपुरी टी-प्वाइंट (श्याम प्रसाद मुखर्जी मार्ग/चर्च मिशन रोड)
-झंडेवालान चौक (मेन रानी झांसी रोड)
-पुल मिठाई
-देशबंधु गुप्ता रोड
-लाहौरी गेट चौक
-कालका दास चौक
-बारातूती चौक
-पीपी ज्वैलर्स कट
-सदर थाना रोड
-अग्रवाल चौक
इन रास्तों पर जाने से बचें
नेताजी सुभाष मार्ग (चट्टा रेल चौक)
श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग
चर्च मिशन रोड
खारी बावली रोड
कुतुब रोड
पहाड़ी धीरज रोड
रानी झांसी रोड
ईस्ट पार्क रोड
आर्य समाज रोड
देशबंधु गुप्ता रोड












Click it and Unblock the Notifications