दिल्ली में कहां- कहां रहेंगे पावर कट, देखिए कहीं आपका इलाका भी तो नहीं, CM रेखा गुप्ता ने दिया कैसा आमंत्रण?
Delhi Today: राजधानी दिल्ली में पावर कट को लेकर राजनीति तेज है। अप्रैल महीने में ही भीषण गर्मी ने लोगों को परेशानी में डाल दिया है। गर्मी के सितम के साथ लोग पावर कट से भी बेहाल नजर आ रहे हैं। आज कहां- कहां होगा पावर कट? सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली के लोगों को कैसा आमंत्रण दिया है जानिए सब अपडेट...
राजधानी दिल्ली में अप्रैल में ही भीषण गर्मी ने बिजली व्यवस्था को चरमरा दिया है। प्रदेश में तापमान 41 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है, जिससे बिजली कटौती आम हो गई है। बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी को और बढ़ा दिया है। कई जगह तीन-तीन घंटे के पावर कट हो रहे हैं। जिससे लोगों के दैनिक कार्य में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार(11 अप्रैल) को कहां-कहां पावर कट लगने वाले हैं कहीं आपका भी शहर तो नहीं है। आइए जानते हैं...

11 अप्रैल 2025 को कहां कहां पावर कट रहेगा
दिल्ली के पालम में 11 अप्रैल 2025 को ट्रांसफर मेंटनेंस को लेकर राजनगर ब्लॉक P में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बाधित रहेगा। विकासपुरी में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक ट्रांसफर मेंटनेंस कार्य को लेकर पावर कट रहेगा। छतरपुर के जौनपुर गांव और DLF FARMS में मेंटनेंस कार्य को लेकर पावर कट रहेगा। नेहरू पैलेस में 11 अप्रैल 2025 को ट्रांसफर मेंटनेंस को लेकर हेमकुंज कॉलोनी ग्रेटर कैलाश में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक पावर कट रहेगा। पालम के अमनपुरी और राज नगर एक्सटेंशन में मेंटनेंस कार्य के लिए सुबह 11 से 2 बजे तक पॉवर कट रहेगा। साकेत के हौज रानी मालवीय नगर में सुबह 11 से 2 बजे तक पावर कट रहेगा। हौज खास के सफदरगंज ENCLAVE और INDIAN INSTITUTE OF TECHNOLOGY DELHI HAUZ KHAS में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली गुल रहेगी। द्व्रारका के सेक्टर- 3 और सेक्टर-10 में सुबह 11 से 2 बजे तक लाइट नहीं रहेगी। ऐसे और भी अपडेट आप इस लिंक से देख सकते हैं-
https://www.bsesdelhi.com/web/brpl/maintenance-outage-schedule
दिल्ली में पावर कट इस साल बहुत ज्यादा हो रहा है। अप्रैल में ही गर्मी बढ़ने से बिजली डिमांड बढ़ गई है. BSES के एक बयान में कहा गया है कि शहर की अधिकतम बिजली की मांग 25 मार्च से 4,070-4,360 मेगावाट थी, लेकिन अप्रैल में ये रिकॉर्ड स्तर से बढ़ गई है। पावर कट को लेकर आप नेता अरविंद केजरीवाल भी बीजेपी पर जमकर निशाना साधते नजर आ रहे हैं।
भाजपा के सत्ता में आने के बाद से शहर में बिजली कटौती तेजी से बढ़ी है: केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने बीते बुधवार को पावर कट को लेकर बीजेपी पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा- दिल्ली में अधिकतम मांग 5,462 मेगावाट थी। इस वजह से दिल्ली के कई इलाकों में कई घंटों तक बिजली नहीं रही। पिछले साल अधिकतम मांग करीब 8,500 मेगावाट तक पहुंच गई थी। फिर भी शहर में कहीं भी बिजली कटौती नहीं हुई।" आगे उन्होंने कहा कि आने वाले हफ्तों में क्या होगा जब दिल्ली का तापमान बढ़ेगा और बिजली की मांग भी बढ़ेगी? आप ने दावा किया है कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद से शहर में बिजली कटौती तेजी से बढ़ी है।
सीएम रेखा गुप्ता का आमंत्रण
दिल्ली के लाल किले पर 12 से 14 अप्रैल तक सम्राट विक्रमादित्य पर आधारित एक भव्य महानाट्य का मंचन किया जाएगा। इसको लेकर सीएम रेखा गुप्ता ने X पर एक पत्र के माध्यम से जानकारी साझा की हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास को मंच पर जीवंत होते देखने का दुर्लभ अवसर! दिल्ली में आयोजित चक्रवर्ती सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित विक्रमोत्सव 2025 में, इस पत्र के माध्यम से आपको आमंत्रित कर रही हूँ। यह आयोजन सिर्फ एक मंचन नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है।
हम सभी के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है: CM
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि हम सभी के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जहां हम इतिहास के गौरवशाली पृष्ठों को जीवंत होते हुए देख सकेंगे। यह न केवल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जानने का एक अद्भुत माध्यम होगा, बल्कि हमें एक साथ मिलकर अपनी जड़ों से जुड़ने का भी अवसर प्रदान होगा।
बता दे कि लाल किले पर होने वाला यह कार्यक्रम में विक्रमादित्य के जीवन, शासन, और उपलब्धियों को दर्शाया जाएगा। 250 से अधिक कलाकार इस नाट्य में भाग लेंगे। कार्यक्रम में विक्रमादित्य कालीन मुद्राओं और मुद्राकों की प्रदर्शनी सहित अन्य प्रदर्शनियां भी होंगी। 'विक्रमोत्सव 2025' के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम भारतीय इतिहास और संस्कृति को जीवंत करेगा। इसमे विक्रमादित्य के जन्म से लेकर सम्राट बनने तक की गाथा दिखाई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications