Delhi Today: कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम, प्रदूषण पर जल्द लगेगी लगाम, दिल्ली में आज क्या है खास?
Delhi Today: आज 17 मार्च को पूरे दिन दिल्ली का मौसम कैसा रहने वाला है? दिल्ली में आज न्यूनतम और अधिकतम तापमान कितना रहेगा। । चलिए जानते हैं आज की दिल्ली की सभी बड़ी खबर।

दिल्ली का मौसम और AQI रिपोर्ट - 17 मार्च 2025
आज दिल्ली में औसत तापमान- 28.56°C
न्यूनतम तापमान: 17.05°C
अधिकतम तापमान: 31.29°C
सापेक्ष आर्द्रता: 14%
वायु गति: 21 किमी/घंटा
सूर्योदय: 6:28 AM
सूर्यास्त: 06:30 PM
आज का मौसम: आकाश साफ रहेगा पूरे दिन तेज हवा चलने की संभावना है।
आज दिल्ली की हवा मध्यम श्रेणी
रविवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, एअर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 121 है, जो कि मध्यम श्रेणी में माना जाएगा।
15 मार्च, पिछले साल 3 साल में सबसे साफ दिन
दिल्ली में शनिवार (15 मार्च) को पिछले तीन वर्ष में 1 जनवरी से 15 मार्च के बीच किसी भी दिन की तुलना में सबसे स्वच्छ वायु गुणवत्ता रही। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने यह जानकारी दी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शनिवार (15 मार्च) को शाम चार बजे 24 घंटे का औसत AQI 85 रहा, जिसे दिल्ली के परिपेक्ष में ठीक माना जाएगा।
वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए एक्शन प्लान तैयार
वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली सरकार ने पूरा प्लान बना लिया है। सीएम रेखा गुप्ता ने वादा किया कि पूरी रिंग रोड को धूल मुक्त बनाया जाएगा। इसके साथ ही सीएम ने MCD, PWD, DDA सहित सभी एजेंसियों को रोड की मरम्मत करने और सड़क के किनारे पेड़ लगाने के निर्देश दिए।
अरविंद केजरीवाल की जमानत पर होगी सुनवाई
दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत को चुनौती देने वाली प्रवर्तन निदेशालय(ED) की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट आज सुनवाई करेगा। याचिका जस्टिस रविंद्र डुडेजा के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है।












Click it and Unblock the Notifications