बजट में दिल्ली वालों की होगी बल्ले बल्ले! आतिशी ने क्यों कहा रेखा गुप्ता अपने दम पर सरकार चला रही हैं?

बजट में दिल्ली वालों की होगी बल्ले बल्ले! आतिशी ने क्यों कहा रेखा गुप्ता अपने दम पर सरकार चला रही हैं?

Delhi Today: दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार आज अपना पहला बजट पेश करने जा रही है। इस बजट में दिल्ली वालों की बल्ले बल्ले हो सकती है। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए दिल्ली सरकार को कुल ₹1,348 करोड़ आवंटित किए हैं, जो पिछले वर्ष की तुलना में ₹100 करोड़ अधिक है।

दिल्ली बजट में महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ सकती है। क्योंकि इस बजट में महिला समृद्धि योजना को लेकर भी खास ऐलान हो सकता है। बता दे कि महिला समृद्धि योजना के लिए सरकार ने 5,100 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। लेकिन अभी तक पंजीकरण शुरू नहीं हुआ है। बजट में दिल्ली पुलिस के लिए ₹12,259 करोड़ का प्रावधान किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए दिल्ली स्थित एम्स (AIIMS) को ₹5,200 करोड़ आवंटित किए गए हैं। बजट में स्वच्छता व्यवस्था में सुधार पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Delhi Today Budget

बजट को विकसित दिल्ली का नाम दिया गया है

बजट को विकसित दिल्ली का नाम दिया गया है। बजट में यमुना नदी की सफाई, वायु प्रदूषण से निपटने, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास पर भी ध्यान केंद्रित किया गया है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि हमें ईमेल पर 3,303 सुझाव और 6,982 व्हाट्सएप मैसेज मिले है। हमने उन सभी सुझावों पर सावधानीपूर्वक विचार किया है। सीएम ने आगे कहा, हमने पानी और बिजली के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण जैसी आम आदमी की सभी जरूरतों पर ध्यान दिया है। यह बजट पीएम मोदी के विकसित दिल्ली के विजन को पूरा करता है।

बीजेपी नेता आशीष सूद ने X पर कियो पोस्ट

दिल्ली वालों के लिए बिजली कीमत को लेकर बड़ी चिंता थी जिस पर बीजेपी नेता आशीष सूद ने सोमवार को सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट कर साफ कर दिया उन्होंने लिखा पिछली सरकार के Inefficiency के कारण 10 -11 साल सरकार चलाने के बाद भी दिल्ली की जनता पर ₹27,000 करोड़ का कर्ज Regulatory Assets के रूप में है । जो कर्ज बिजली कंपनियाँ दिल्ली की जनता से वसूल सकती है ये अधिकार आम आदमी पार्टी की सरकार ने बिजली कंपनियों को दिया । ये हरकत आम आदमी पार्टी के नकारेपन का प्रमाण है । हालांकि हम दिल्ली की जनता पर किसी प्रकार का अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ने देंगे।

आप नेता आतिशी ने कहा Economic survey पेश नहीं किया गया

इस बजट के बारे में आप नेता आतिशी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज से पहले देश के सभी सदन में बजट रखने से पहले इकोनॉमिक सर्वे पेश किया जाता है। जिसमें State GDP, Per Capita Income, Tax Collection सब रखा जाता है लेकिन इस बार दिल्ली का बजट रखने से पहले Economic survey पेश नहीं किया गया।

आगे उन्होंने कहा बजट रखने से पहले Economic Survey इसलिए रखा जाता है क्योंकि ये बजट बनने के लिए Context देता है। अगर इकॉनमी सर्वे पेश ही नहीं किया जाएगा तो कैसे पता चलेगा कि Per Capita Income के हिसाब से लोग कितना खर्च कर रहे हैं, लोगों की जरूरत क्या है? इकॉनमी सर्वे का डेटा बजट बनाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है।

आतिशी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले 10 साल में हमने कभी नहीं देखा कि Economic Survey के बिना बजट आया हो। अब सवाल ये उठ रहा है कि क्या बीजेपी की दिल्ली सरकार को बजट बनाना भी आता है? क्या सरकार चलानी भी आती है?

रेखा गुप्ता अपने राजनैतिक बलबूते पर दिल्ली सरकार चला रही हैं

आप नेता आतिशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक सीएम रेखा गुप्ता का पोस्ट करते हुए तंज कसा है। कौन कहता है कि दिल्ली बीजेपी सरकार को PMO/MHA चला रहे हैं? बिल्कुल नहीं! पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री ने मोदी जी की ₹2500 की गारंटी को पूरा करने से मना कर दिया। अब अमित शाह जी का अपमान कर दिया। साफ़ है कि रेखा गुप्ता जी अपने राजनैतिक बलबूते पर दिल्ली सरकार चला रही हैं।

इस वीडियो में सीएम रेखा गुप्ता कहती नजर आ रही है कि गृहमंत्री जी को मैने मना कर दिया। सर मैं आज नहीं आ पाऊंगी। अब सोचो मेरी हिम्मत की दाद दो। उन्होंने पूछा क्यों? क्योंकि उनका समय तय था। तो मैंने कहा कि मैंने अपने क्षेत्र में आज अपने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद रखा हुआ है। फिर उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि देखिए मैंने गृहमंत्री जी को मना करके यहां तक पहुंची हूं। आप लोगों की वैल्यू हमारे लिए कितना ज्यादा है। हालांकि वो इस वीडियो में जनता को संबोधित कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+