Delhi Today: PoJK मुद्दे पर AAP का विरोध प्रदर्शन, CM रेखा गुप्ता का पलटवार, स्कूल फीस पर जारी बवाल

Delhi Today: आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली के ओखला में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) को वापस पाने का मौका छोड़कर मोदी सरकार ने देश से विश्वासघात किया है। प्रदर्शन में 'PoK का छोड़ा मौका, मोदी का देश का धोखा' जैसे नारों के साथ AAP कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पलटवार करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा पर सवाल उठाना गलत है और फैसले देशहित में लिए जाते हैं। AAP ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान से संघर्षविराम पर भी सवाल उठाए। साथ ही, पार्टी नेता सौरभ भारद्वाज ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीसवृद्धि और छात्रों की निष्कासन को लेकर भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा।

Delhi Today

दिल्ली के ओखला में जोरदार प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी (AAP) ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ओखला में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ता मोदी फ्लोर मिल्स के पास स्थित फुटओवर ब्रिज पर जुटे और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) को लेकर मोदी सरकार की नीति पर जमकर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि भारत द्वारा हाल ही में चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान के साथ संघर्षविराम की सहमति बनाना एक बड़ा मौका गंवाना था।
ये भी पढ़ें: Weather: दिल्ली से लेकर मुंबई तक, कैसा रहेगा मौसम, किन-किन राज्यों में होगी बारिश? पढ़ें आज का वेदर अपडेट

उनका आरोप है कि यह वह समय था जब भारत PoJK को वापस पाने की दिशा में कदम बढ़ा सकता था, लेकिन केंद्र सरकार ने इसे नजरअंदाज कर दिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में लाल बैनर लेकर नारेबाजी की और सरकार पर देश के साथ धोखा करने का आरोप लगाया।

लाल बैनर से जताया विरोध

AAP कार्यकर्ताओं ने एक बड़ा लाल रंग का बैनर थामा हुआ था, जिस पर लिखा था - "PoK का छोड़ा मौका, मोदी का देश को धोखा"। उनका कहना था कि PoJK को वापस पाने का ऐसा मौका फिर नहीं मिलेगा, लेकिन सरकार ने राजनयिक सहमति के नाम पर देश की उम्मीदों से समझौता किया।

दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने किया पलटवार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने AAP के आरोपों पर सख्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "देश की सुरक्षा पर सवाल उठाना बिल्कुल गलत है।" उन्होंने कहा कि "एक पिता जब फैसला करता है, तो वह सिर्फ अपने परिवार के लिए नहीं, पूरे देश के 140 करोड़ नागरिकों के लिए सोचता है।"

'आपात स्थिति में लिए गए निर्णय देशहित में'

रेखा गुप्ता ने एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "जब देश संकट में होता है, तो सेना और सरकार को जो भी निर्णय लेने पड़ते हैं, वे राष्ट्रहित में होते हैं और पूरा देश सेना के साथ खड़ा है।"

'क्या Pahalgam हमले के बाद मिला न्याय?'

AAP नेताओं ने यह भी पूछा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद क्या पीड़ितों को न्याय मिला? उन्होंने कहा कि ऐसे समय में पाकिस्तान से सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति क्यों बनी और सरकार ने यह निर्णय किस आधार पर लिया?

प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर बरसे भारद्वाज

दिल्ली AAP प्रमुख सौरभ भारद्वाज ने निजी स्कूलों की मनमानी पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की मिलीभगत से निजी स्कूल मनमाने तरीके से फीस बढ़ा रहे हैं। द्वारका के एक स्कूल का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि वहां 34 छात्रों को सिर्फ इसलिए बाहर निकाल दिया गया क्योंकि उनके माता-पिता ने बढ़ी हुई फीस भरने से इनकार कर दिया।
ये भी पढ़ें: PM Modi ने सभी NDA CM को बुलाया दिल्ली, Operation Sindoor की सफलता के बारे में देंगे जानकारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+