PM Modi ने सभी NDA CM को बुलाया दिल्ली, Operation Sindoor की सफलता के बारे में देंगे जानकारी
PM Modi Meeting With NDA CM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान के साथ चल रहे तनाव को लेकर एक्शन मोड में हैं. अब भारतीय सेना के इस ऑपरेशन के बारे में बताने के लिए एनडीए (NDA) के सभी सीएम और डिप्टी सीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर और भारत पाकिस्तान (India Pakistan Tension) के बीच चल रहे तनाव के हालात में पीएम मोदी लगातार अहम बैठकें कर रहे हैं। अतंर्राष्ट्रीय कूटनीति को साधने के साथ ही प्रधानमंत्री देश में भी सामंजस्य का माहौल बनाकर चलने के मूड में नजर आ रहे हैं। अब पीएम ने दिल्ली में एनडीए के सभी मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्यमंत्रियों को बैठक के लिए बुलाया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री इस दौरान सहयोगी दलों को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और उसके बाद के मौजूदा हालात के बारे में जानकारी देंगे। पीएम की बुलाई यह बैठक बेहद अहम है, क्योंकि विपक्षी दलों की ओर से लगातार संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग की जा रही है. ऐसे में सरकार का पक्ष मजबूती से रखने के लिए सहयोगियों को साथ लेकर चलना चाहती है।

यह भी पढ़ें: PM मोदी के 'Adampur Airbase' दौरे की तस्वीर ने PAK के झूठे दावों की खोली पोल, जानें कैसे?
PM Modi ऑपरेशन सिंदूर के बारे में देंगे जानकारी
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पूरे देश में एक जैसा माहौल ही नजर आ रहा था। हालांकि, सीजफायर लागू किए जाने और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जिस तरीके से सीजफायर का क्रेडिट लेने की कोशिश की है उस पर विपक्ष का एक धड़ा हमलावर नजर आ रहा है। विपक्ष की ओर से संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने की मांग भी हो रही है। हालांकि, देश के नाम किए अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने दो टूक अंदाज में पाकिस्तान को अपनी नापाक हिमाकतों से बाज आने की ताकीद की है। इसके बावजूद माना जा रहा है कि पीएम सहयोगी दलों को एक साथ लेकर चलना चाहते हैं। मामला राष्ट्रीय सुरक्षा और अंतर्राष्ट्रीय पटल पर भारत की मजबूत छवि से जुड़ा है। इसे ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री सहयोगियों को सरकार की मंशा और उठाए गए कदमों को लेकर भरोसे में लेना चाहते हैं।
ऑपरेशन सिंदूर पर राजनीतिक टिप्पणियों से दूर रहने की सलाह
इस अहम बैठक में ऑपरेशन सिंदूर और सीमा पर मौजूदा स्थिति को लेकर चर्चा की जाने की संभावना है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इस अहम बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि पीएम सीएम और डिप्टी सीएम की अहम बैठक में ऑपरेशन सिंदूर पर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं से बचने की सलाह दे सकते हैं। इससे पहले कैबिनेट बैठक में भी पीएम ने यही बात दोहराते हुए निर्देश दिया है कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर किसी भी तरह की राजनीतिक बयानबाजी से बचा जाए।
यह भी पढ़ें: PM Modi Speech Highlights: 'आतंक के आकाओं को नहीं बख्शेगा भारत' आदमपुर एयरबेस से गरजे पीएम मोदी
-
गुवाहाटी में अमित शाह के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, गृह मंत्री ने किया दावा- असम में 90 सीटें जीतेगी BJP -
Jewar Airport: आज खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! PM के लिए सुरक्षा का अभेद्य किला! कब टेकऑफ होगी फ्लाइट? -
PM Modi CM Meeting: PM मोदी राज्यों के CM के साथ कर रहे मीटिंग, ममता बनर्जी क्यों नहीं हुईं शामिल? -
PM Modi Speech Highlights: 'नौजवानों के भविष्य को मिलेगी उड़ान', PM मोदी ने किया Noida Airport का उद्घाटन -
Jewar Noida Airport LIVE: उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक है नोएडा एयरपोर्ट-PM मोदी -
Jewar Airport: 'हर दो मिनट में उड़ेगा एक जहाज', PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन! -
Jewar Airport Explainer: कितनी लागत से बना? कितनी फ्लाइट्स चलेंगी-कनेक्टिविटी? कितने टर्मिनल?-7 सवालों के जवाब -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
‘पैर तुड़वाती हैं, विक्टिम कार्ड खेलती हैं',अमित शाह का ममता पर बड़ा हमला, 45 दिन में BJP सरकार बनाने का दावा -
अमित शाह ने इस बात की पुष्टि की है कि वैश्विक तेल कीमतों में उछाल के बावजूद भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि नहीं हुई है। -
परिसीमन वार्ता में कांग्रेस की देरी के बीच अमित शाह ने 2029 के चुनावों में महिलाओं के लिए आरक्षण की वकालत की। -
अमित शाह ने 2029 के चुनावों में महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग की, जबकि कांग्रेस ने परिसीमन पर चर्चा को स्थगित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications