Delhi Today: कांग्रेस-AAP के बीच सियासी तकरार, कल नामांकन से चूंकि आतिशी आज भरेंगी पर्चा
Delhi Today: मंगलवार सुबह दिल्ली (Delhi) के कुछ हिस्सों में हल्की धुंध देखी गई, जिससे सर्दी का असर बरकरार रहा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आज सुबह 5:30 बजे न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। IMD ने आज राष्ट्रीय राजधानी के लिए घने से बहुत घने कोहरे की संभावना को लेकर 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

राहुल गांधी-अरविंद केजरीवाल के बीच सियासी तकरार तेज
दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) 5 फरवरी को होने हैं, लेकिन इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल के बीच सियासी जंग तेज हो गई है। सोमवार को राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर "प्रचार और झूठे वादों" का आरोप लगाते हुए हमला बोला। इसे कांग्रेस की रणनीति में बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है, ताकि दिल्ली की राजनीति में पार्टी को मजबूत किया जा सके।
ये भी पढ़ें: Weather News: दिल्ली में ठंड का कहर! UP में बढ़ी गलन, कश्मीर में पारा -8.4°C, जानें कब तक सर्द मौसम?
हालांकि, इस कदम से विपक्षी INDIA गठबंधन में खटास आ सकती है, खासतौर पर क्षेत्रीय दलों जैसे तृणमूल कांग्रेस के बीच नाराजगी बढ़ सकती है। कांग्रेस ने यह कदम ऐसे समय उठाया है जब छोटे दल हरियाणा और महाराष्ट्र चुनावों में उसकी हार का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं।
नामांकन के दिन पर्चा दाखिल नहीं कर पाईं आतिशी
दिल्ली की मुख्यमंत्री (Delhi CM Atishi) आतिशी सोमवार को नामांकन दाखिल करने वाली थीं, लेकिन व्यस्त कार्यक्रम के कारण ऐसा नहीं कर पाईं। दिन की शुरुआत में आतिशी ने कालकाजी मंदिर में माता का आशीर्वाद लिया और गिरी नगर गुरुद्वारा में मत्था टेका। इसके बाद उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र में रोड शो किया।
बाद में, अरविंद केजरीवाल के साथ चुनाव आयोग कार्यालय पहुंचकर वोटर लिस्ट में कथित हेराफेरी की शिकायत दर्ज करवाई। इसी प्रक्रिया में वह नामांकन दाखिल करने की अंतिम समय सीमा (दोपहर 3 बजे) से चूक गईं। अब आतिशी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगी।
जाट वोट पर AAP और BJP के बीच सियासी घमासान
दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जाट वोट को लेकर सियासी बहस बढ़ गई है। AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर जाट समुदाय के साथ "धोखा" करने का आरोप लगाया। उन्होंने मांग की कि जाट समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की केंद्रीय सूची में शामिल किया जाए। सोमवार को केजरीवाल ने अपने आवास पर जाट नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और उनके मुद्दों पर चर्चा की।
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की कुल आबादी में करीब 5% जाट समुदाय का हिस्सा है और वे दक्षिण और बाहरी दिल्ली जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रभाव रखते हैं।
ये भी पढ़ें: Mai Delhi Hoon: 'छोले भटूरे से आलू चाट तक', ये हैं दिल्ली के टॉप 5 स्ट्रीट फूड, जहां पेट तो भरे लेकिन मन नहीं












Click it and Unblock the Notifications