Delhi Today: पहली बार दिल्ली में क्लाउड सीडिंग ट्रायल,पॉवर कट को लेकर जारी घमासान, राजधानी में क्या है आज खास?
Delhi Today: गर्मी और प्रदूषण से बेहाल दिल्लीवासियों के लिए राहत की खबर आ सकती है। राजधानी में पहली बार बड़े स्तर पर कृत्रिम बारिश कराने की तैयारी चल रही है। वैज्ञानिक तरीके से बारिश कराने की इस तकनीक को क्लाउड सीडिंग कहा जाता है, जिसके जरिए बादलों में केमिकल डालकर बारिश कराई जाती है। दिल्ली सरकार और संबंधित एजेंसियों ने मिलकर इसके लिए पांच ट्रायल की योजना बनाई है, जो अलग-अलग दिनों पर किए जाएंगे।
प्राकृतिक बारिश की कमी और लगातार बिगड़ते वायु गुणवत्ता स्तर को देखते हुए यह प्रयास बेहद अहम माना जा रहा है। अगर यह ट्रायल सफल रहता है, तो भविष्य में गर्मी और प्रदूषण से निपटने के लिए क्लाउड सीडिंग एक बड़ा विकल्प बन सकता है।

हर ट्रायल में एक से डेढ़ घंटे की उड़ान
हर दिन एक ट्रायल किया जाएगा, जिसमें फ्लाइट्स करीब एक से डेढ़ घंटे तक बादलों में उड़ान भरेंगी और उनमें विशेष रसायन (जैसे सिल्वर आयोडाइड) का छिड़काव करेंगी। अधिकारियों के मुताबिक, अगर मौसम सहयोगी रहा तो सभी पांचों ट्रायल एक ही हफ्ते में पूरे किए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Fact Check: सोशल मीडिया पर दिल्ली की आग का झूठा सांप्रदायिक एंगल, वीडियो करवा रहे वायरल
क्लाउड सीडिंग से उम्मीद
यह तकनीक पहले भी दुनिया के कई हिस्सों में सफल रही है। इसमें बादलों में ऐसे तत्व छोड़े जाते हैं, जो नमी को बारिश में बदलने में मदद करते हैं। हालांकि बारिश तभी होती है जब बाकी मौसम की स्थितियां भी अनुकूल हों।
दिल्ली में लगेगी पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव की मूर्ति
दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव की मूर्ति लगाने की तैयारी है। यह फैसला दिल्ली अर्बन आर्ट कमीशन ने लिया है। मूर्ति को तेलंगाना भवन में लगाने का प्रस्ताव NDMC ने दिया था, जिस पर कुछ सुझाव भी मिले हैं।
तेलंगाना सरकार बनाएगी नया भवन
तेलंगाना सरकार दिल्ली में नया तेलंगाना भवन बनाने की योजना बना रही है। अभी तेलंगाना और आंध्र भवन एक ही जगह हैं, जिस कारण वहां मूर्ति लगाना मुश्किल माना जा रहा है। अब अंतिम मंजूरी केंद्र सरकार को देनी है।
दिल्ली में बिजली कटौती और महंगे बिल पर घमासान
दिल्ली में बिजली महंगी होने और लंबे पावर कट को लेकर राजनीति तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर निशाना साधा है।
AAP विधायक का आरोप - 7 घंटे तक पावर कट
कोंडली से आप विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि दिल्ली में बीजेपी की चार इंजन की सरकार है और पिछले तीन महीने में लोगों को 6-7 घंटे की बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को अब इन्वर्टर लगाने की मजबूरी हो गई है।
केजरीवाल सरकार की योजनाएं गिनाईं
विधायक ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने 10 सालों तक 24 घंटे बिजली दी और 200 यूनिट फ्री तथा 400 यूनिट आधे दाम में दी थी। बीजेपी ने चुनाव से पहले 300 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा किया था, लेकिन अब हालात उल्टे हो गए हैं।
ये भी पढ़ें: दिल्ली को निशाना बनाने निकला फतेह-II हुआ खाक! पाकिस्तान के पास हैं और कौन सी मिसाइल, क्या है उनकी ताकत












Click it and Unblock the Notifications