दिल्ली: गणतंत्र दिवस पर पाक ने ड्रॉप डेड मेथड से भेजे हथियार, चार आतंकियों की तलाश जारी

दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। क्योंकि पाक की तरफ से ड्रॉप डेड मेथड के माध्यम से हथियार भेजने का दिल्ली पुलिस ने दावा किया है।

delhi police

दिल्ली पुलिस ने बीते दिनो जहांगीरपुरी इलाके से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से ही चार अन्य आतंकियों की तलाश जारी है। दिल्ली पुलिस की तरफ से दावा किया गया है कि "प्रभावशाली हिंदू नेताओं" को निशाना बनाने की साजिश में शामिल चार आतंकवादी देश में छिपे हो सकते हैं। वहीं, गणतंत्र दिवस को देखते हुए पूरे दिल्ली में सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है।

सूत्रों की तरफ से दावा किया गया है कि आतंकी साजिश में आठ लोग शामिल थे। जिन्हें अभी पकड़ा जाना है, उनकी तलाश की जा रही है। बता दें कि आंतकी साजिश का खुलासा पूर्वोत्तर दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में मिले शरीर के अंगों की जांच के दौरान हुआ था। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ की जांच में पाया गया कि पीड़ित, जिसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

उसके सिर को कैमरे के सामने काटा गया था और इसके दृश्य आतंकवादियों के पाक स्थित आका के साथ साझा किए गए थे। वहीं, गिरफ्तार किए गए दो आतंकवादियों की पहचान नौशाद (56) और जगजीत सिंह (29) के रूप में हुई है। जगजीत सिंह खालिस्तानी आतंकवादियों से जुड़ा था। वहीं, नौशाद पाकिस्तान स्थित आतंकी समूह हरकत-उल अंसार से भी जुड़ा हुआ है।

Recommended Video

    Delhi से Hawala Agent Yasin Arrest, जुटाता था आतंकियों के लिए Fund|वनइंडिया हिंदी |*News

    पुलिस सूत्रों के अनुसार पंजाब और दिल्ली के कई नेता आतंकी समूह के निशाने पर थे और उन्होंने उनमें से दो पर हमला करने की तारीख और समय तय कर लिया था। पुलिस खालिस्तानी संगठनों और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के बीच सांठगांठ की संभावना की भी जांच कर रही है।

    पुलिस सूत्रों ने यह भी दावा किया है कि पाक स्थित आकाओं ने मॉड्यूल में आतंकवादियों को हथियारों की आपूर्ति के लिए "डेड-ड्रॉप विधि" का इस्तेमाल किया है। नौशाद और जगजीत के पास से तीन पिस्टल, 2 हैंड ग्रेनेड और जिंदा कारतूस मिले हैं।

    "डेड-ड्रॉप" सिस्टम के बारे में बात करते हुए सूत्रों ने कहा कि हथियार गिराने के सिग्नल एक मैसेजिंग ऐप - के माध्यम से भेजे गए थे। वहीं, लोकेशन को Google मानचित्र के माध्यम से साझा किया गया था। जबकि दो लोगों को हथियारों की आपूर्ति करने और दो अन्य को एक विशेष स्थान पर छोड़ने और अपने संचालकों के साथ साझा करने का काम सौंपा गया था।

    ये भी पढ़ें- Azamgarh News: पुलिस टीम पर फायरिंग कर भाग रहे एक बदमाश के पैर में लगी पुलिस की गोली‚ दूसरा फरार

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+