Delhi Temperature: हाड़ कंपा देने वाली सर्दी ने दिल्ली में तोड़े रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 1.9 डिग्री
Delhi minimum temperature Today: देश की राजधानी दिल्ली में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का सितम लगातार बढ़ रहा है और लोग कांप रहे हैं। मौसम विभाग ने रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

Delhi Temperature Today: देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का सितम जारी है। पारा लगातार नीचे गिर रहा है और घने कोहरे व शीतलहर के कारण लोग अपने-अपने घरों में कैद हो गए हैं। भारतीय मौसम विभाग ने रविवार 8 जनवरी को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तो वहीं, लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं।
भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आया नगर में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि लोधी रोड में 2.8 डिग्री सेल्सियस और पालम में 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इन इलाकों में इस सीजन का ये सबसे कम तापमान है। वहीं, घने कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी बहुत कम है, जिसका असर ट्रेनों से लेकर उड़ानों तक पर देखा जा रहा है।
आईएमडी ने दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में शीतलहर का Orange Alert जारी किया है। बता दें, घने कोहरे की वजह से विज़िबिलिटी बेहद कम है, जिसका सीधा असर फ्लाइट्स पर पड़ा है। अकेले दिल्ली में कोहरे के कारण 20 फ्लाइट्स लेट उड़ रही हैं। जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर 8 जनवरी को सुबह 6 बजे तक 20 उड़ानें लेट हैं। यहां सुबह विजिबिटिली 50 मीटर से कम दर्ज की गई है, जिससे फ्लाइट्स के संचालन में परेशानी हो रही है।
दिल्ली में ठंड बढ़ने से लोग अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने बताया, "इस बार बहुत ज्यादा ठंड पड़ रही है इसलिए आग जलाकर बैठे हैं। कोहरा भी तीन दिन से बहुत ज्यादा पड़ रहा है और जिससे पहने हुए कपड़े भी गीले हो जाते हैं।" तो वहीं, एएनआई ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन की तस्वीर जारी करते हुए बताया कि घने कोहरे की वजह से कई ट्रेनें देर हुईं।
Recommended Video
3 से 5 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान
शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मौसम विभाग ने बताया, आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस का इजाफा होने के आसार हैं। इसके अलावा रविवार से बिहार में भी न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है। मध्य प्रदेश में फिलहाल न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन वीकेंड में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है।
-
Aaj Ka Mausam: यूपी-एमपी समेत 10 राज्यों में रेन अलर्ट, क्या है IMD का ताजा अपडेट? -
IMD Alert: मुंबई से पुणे तक पारा 34 के पार, उमस ने किया बेहाल, अगले 48 घंटों के मौसम का हाल, कब होगी बारिश? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications