दिल्ली में पिछले 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 4,483 नए मामले, मुंबई में भी मिले 1,411 नए केस

राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना कोरोना के 4,483 नए मामले सामने आए हैं, इस दौरान 8,807 लोग ठीक भी हुए जबकि 28 लोगों की मौत हो गई।

नई दिल्ली, 29 जनवरी। देशभर में कोरोना के केसों में लगातार कमी देखने को मिल रही है। हफ्तेभर में दैनिक केसों की संख्या पिछले दिनों के मुकाबले कम जरूर हुई है, लेकन अभी भी वो क्षण नहीं आया है जिस पर हम खुशी जता सकें। राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना कोरोना के 4,483 नए मामले सामने आए हैं, इस दौरान 8,807 लोग ठीक भी हुए जबकि 28 लोगों की मौत हो गई। नए केसों के साथ राजधानी में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 24,800 हो गई है।

Recommended Video

    Corona Cases in Delhi: 24 घंटे में 4483 नए मामले, 28 लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी
    corona

    शनिवार को दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में उछाल देखा गया, यह संख्या एक दिन पहले की तुलना में 10 फिसदी ज्यादा है। शुक्रवार दो दिल्ली में कोरोना के 4044 मरीज मिले थे। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक दिल्ली में कोरोना के 18,23,815 मरीज सामने आ चुके हैं। हालांकि दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट शुक्रवार की तुलना में कम दर्ज हुआ। शुक्रवार को राजधानी में कोरोना पॉजिटिविटी रेट जहां 8.6 फीसदी था, वहीं शनिवार को यह घटकर 7.41 फीसदी रह गया।

    मुंबई में मिले कोरोना के 1,411 नए मामले
    वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,411 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 3,547 लोग कोरोना से ठीक भी हुए जबकि 11 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गई। नए मामलों के साथ मुंबई में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 12,187 हो गए हैं।

    यह भी पढ़ें: पति तो लग गई थी नहाती हुई महिलाओं के वीडियो बनाने की लत, एक दिन बना रहा था साली का वीडियो पत्नी ने उतारा भूत

    वहीं यदि पूरे भारत की बात करें तो पिछले 24 घंटे में पूरे देश में कोरोना वायरस के करण 613 लोगों की मौत हुई है। मौत का यह आंकड़ा कोरोना की तीसरी लहर में सबसे ज्यादा है। नए मामलों की बात करें दो पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 2,35,532 नए मामले दर्ज किए गए। नए मामलों के साथ देश में कोरोना के कुल केस बढ़कर 4,08,58,241 हो गए हैं। वहीं, देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 20 लाख से ज्यादा बनी हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+