पति तो लग गई थी नहाती हुई महिलाओं के वीडियो बनाने की लत, एक दिन बना रहा था साली का वीडियो पत्नी ने उतारा भूत
चेन्नई के वाशरमेनपेट इलाके रहने वाले एक शख्स को नहाती हुई और सड़क पर चलती हुई महिलाओं की वीडियो बनाने की लत लग गई। उसकी पत्नी ने उसे ऐसा सबक सिखाया कि वह जीवन भर याद रखेगा.
चेन्नई, 29 जनवरी। चेन्नई के वाशरमेनपेट इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां के रहने वाले एक शख्स को नहाती हुई और सड़क पर चलती हुई महिलाओं की वीडियो बनाने की लत लग गई। एक दिन इस शख्स की पत्नी ने उसे उसकी बहन की कपड़े बदलते वीडियो बनाते रंगे हाथों पकड़ लिया, फिर क्या था। उसने अपने पति को ऐसा सबक सिखाया कि वह जिंदगी भर याद रखेगा।

कपड़े बदले हुए साली की वीडियो बनाते रंगे हाथों पकड़ा
दरअसल महिलाओं की वीडियो बनाने की इस शख्स को लत लग चुकी थी। यह लत बाहर की युवतियों के वीडियो बनाने तक तो ठीक थी, लेकिन हद जब हो गई जब इस शख्स ने अपनी साली को भी नहीं बख्शा। एक दिन जब उसकी साली कपड़े बदल रही थी तो उस शख्स ने चुपके से उसकी वीडियो बना ली। जैसे ही उसकी पत्नी उसके पास आई उसने तुरंत अपना फोन बंद कर लिया। उसकी इस हरकत पर उसकी पत्नी को शक हुआ और उसने उसके फोन को चेक कर लिया। जैसे ही उस महिला ने अपने पति का फोन चेक किया उसकी सारी करतूत उसके सामने आ गई। उसकी आंखें तब फटी की फटी रह गईं जब उसने उसके फोन में अपनी बहन की कपड़े बदलते हुए एक वीडियो देखी।

पत्नी ने पुलिस को खुद बताई पति की काली करतूत, करवाया अरेस्ट
इसके बाद उस महिला ने अपने पति से सब कुछ उगलवाने की कोशिश की लेकिन उसने सभी आरोपों से इंकार कर दिया। तमाम वीडियोज देखने के बाद जब उनसे सभी आरोपों से इंकार कर दिया तब महिला ने पति को बिना बताए पुलिस में उसकी शिकायत कर दी। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। अब वह न्यायिक हिरासत में है।

व्यापारी ने दोस्त के साथ किया महिला का गैंगरेप
भारत में महिलाओं से अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इससे पहले मध्य प्रदेश के भोपाल की रहने वाली एक महिला ने एक 60 वर्षीय व्यापारी और उसके 81 वर्षीय दोस्त पर गैंग रेप करने का आरोप लगाया था। महिला ने कहा कि वह उस व्यवसायी के लिए घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी, जिस समय वह कपड़े बदल रही थी उसी दौरान उसने उसका वीडियो बना लिया और वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी देकर उसने उसका लगातार शोषण किया। एक दिन उसने और उसके दोस्त ने अपने फार्महाऊस पर उसका गैंग रेप किया और कहा कि यदि किसी को बताया तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इसके बाद महिला ने सारी बात अपने पति को बताई। पति की शिकायत पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications