एनडीए की सरकार 6 महीने से 1 साल के बीच गिर जाएगी, आप संसद संजय सिंह का बयान
Delhi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी कैबिनेट के साथ आज शपथ ली,तो वही आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने इस नई सरकार पर कटाक्ष किया है।
रविवार को संजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का चेहरा पूरे देश के सामने उजागर हो गया है। पहले ये लोग मुसलमानों को गाली देते थे, सिखों को गाली देते थे, इसाइयों को गाली देते थे, अब हिंदुओं को गाली दे रहे हैं। भाजपा ये बर्दाश्त नहीं कर पा रही है कि अयोध्या की सामान्य सीट से एक दलित व्यक्ति सांसद कैसे बन गया।

संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी अपनी पार्टी की विचारधारा बदलिये। दलितों, पिछडों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के प्रति अपनी नफरत की विचारधारा को बदलिए। एनडीए की ये सरकार 6 महीने से 1 साल के बीच गिर जाएगी।
ज्ञात हो कि नरेन्द्र मोदी लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बन गए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। यह भी जानना जरूरी है कि हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व में एनडीए ने बहुमत हासिल किया है।
यह भी पढ़ें पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए CG के सीएम विष्णुदेव साय, कही यह बात












Click it and Unblock the Notifications