दिल्ली: सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन बोले- ऑक्सीजन की कमी से नहीं मरे 25 कोरोना मरीज
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थित सर गंगा राम अस्पताल में 24 घंटे में 25 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। इस पर अस्पताल के चिकित्सा-निदेशक ने सुबह कहा कि, "रोज सैकड़ों नए मरीज हॉस्पिटल लाए जा रहे हैं। हमारे पास ऑक्सीजन की कमी है। हमें ऑक्सीजन की तत्काल आवश्यकता है। ऑक्सीजन के अभाव में काफी मरीज मौत से जूझ रहे हैं। 60 लोगों की हालात ज्यादा खराब है।" वहीं, दोपहर को अस्पताल के चेयरमैन ने इस बात को खारिज कर दिया कि, मरीजों की मौत ऑक्सीजन की कमी से हुई है।
Recommended Video

सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. डी.एस राणा ने कहा, ''यह झूठी खबर है कि ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीजों की मौत हुई। हमारे आईसीयू में पहले ऑक्सीजन दबाव कम हो गया था। उस दौरान हम लोगों ने मैनुअल तरह से ऑक्सीजन दी थी। उन्होंने कहा कि, ऑक्सीजन की कमी से किसी की जान नहीं जाने दी गई।''

अस्पताल के चेयरमैन ने कहा कि, आईनॉक्स ने हमें बताया कि राज्य सरकार की एनओसी मिलने के बाद, वे प्रतिदिन 9000-10,000 क्यूबिक मीटर ऑक्सीजन की आपूर्ति करेंगे। वहीं, डॉ. डी.एस राणा से पहले सर गंगाराम की तरफ से ही यह कहा गया था कि 25 मौतों में से कुछ ऑक्सीजन के लो प्रेशर और बेड न मिलने से हुई, लेकिन अब अस्पताल ने इसका खंडन किया है।












Click it and Unblock the Notifications