चोरी के एक लाख लेकर फरार हुई छह साल की बच्ची, दिनभर दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती रही पुलिस
नई दिल्ली। सोमवार को छह साल की एक बच्ची ने कई घंटे तक दिल्ली पुलिस को दौड़ाया। बच्ची की मां ने एक लाख रुपए चुराकर बच्ची को दे दिए, पुलिस मां से पूछताछ में उलझी रही और बच्ची फरार हो गई। इस बात का अहसास होने पर पुलिस ने बच्ची को पकड़ने के लिए कई घंटे तक पसीना बहाया, तब कहीं जाकर उसको पकड़ा जा सका। ये घटना दिल्ली के शाहदरा इलाके की है।

मां ने चुराए थे रुपए
शाहदरा इलाके में इस बच्ची की मां ने कथित तौर पर एक महिला के पर्स से एक लाख रुपए चोरी कर लिए। इससे पहले की बच्ची की मां वहां से फरार होती, महिला ने उसे रोक लिया और चोरी की बात कहने लगी। दोनों के बीच बहस और तूतू-मैंमैं हुई तो भीड़ जमा हो गई। इस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसी बीच चुराए पैसे अपनी मां से लेकर ये छह साल की बच्ची चुपचाप वहां से निकल गई।

भीड़ का फायदा उठा बच्ची फरार
पुलिस जब चोरी की आरोपी को थाने लेकर जाने लगी और उसे जेल भेज देने की बात कही तो उसने चोरी की बात कुबूल ली। उसने बताया कि पैसे की थैली लेकर उसकी बेटी निकल गई है लेकिन वो कहां गई ये पता नहीं। पुलिस ने आसपास बच्ची को देखा तो वो कहीं नहीं दिखी। इस पर पुलिस ने उसकी खोज शुरू की।

बच्ची ने रेहड़ी वाले के पास रख दिए पैसे
पुलिस ने मां को लेकर बच्ची की तलाश शुरू की। पुलिस को बच्ची तो मिल गई लेकिन उसने बताया कि रुपयों की थैली उसने एक रेहड़ी वाले के पास रख दी है। पुलिस बच्ची को लेकर रेहड़ी वाले के पास पहुंची तो वो वहां से जा चुका था। आखिर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और फिर उस तक पहुंची। इसके बाद उससे रूपए लिए गए।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications