Delhi Seelampur Chunav Result: दिल्ली की सीलमपुर सीट कौन जीत रहा? इन प्रत्याशियों में कड़ी टक्कर
Delhi Seelampur Chunav Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए वोटिंग पूरी हो गई है। अब 8 फरवरी को नतीजों का इंतजार है। नतीजे ही बताएंगे कि दिल्ली में किस पार्टी की सरकार बनेगी? लेकिन इस बार सीलमपुर विधानसभा सीट (Seelampur Assembly Seat) पर चुनाव काफी टक्कर वाला साबित होने वाला है। क्योंकि यहां इस बार आप, बीजेपी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला नजर आ रहा है।
दिल्ली की एक मुख्य विधानसभा सीट में शुमार सीलमपुर उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। सीलमपुर की स्थापना आपातकाल के दौरान उत्तर और मध्य दिल्ली में अपने घरों के विध्वंस के बाद विस्थापित लोगों को बसाने के लिए की गई थी।

Seelampur Assembly Seat: सीलमपुर में कुल 68.7 प्रतिशत मतदान
वोटिंग फीसदी की बात करें तो सीलमपुर में कुल 68.7 प्रतिशत मतदान हुआ है।
ये भी पढ़ें: Burari Seat Chunav Result 2025: बुराड़ी सीट पर AAP की जीत की होगी हैट्रिक? जानें क्या कहते हैं आंकड़ें?
Seelampur Candidate: किस पार्टी से कौन उम्मीदवार?
- आप से जुबैर चौधरी
- बीजेपी से अनिल कुमार शर्मा (गौर)
- कांग्रेस से अब्दुल रहमान
कैसे थे सीलमपुर के पिछले चुनावी नतीजे?
2020 के चुनाव की बात करें तो सीलमपुर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के अब्दुल रहमान ने 72,694 वोटों के साथ जीत हासिल की थी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार कौशल कुमार मिश्रा को 35,619 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार चौधरी मतीन अहमद को 20,207 वोट मिले।
ये भी पढ़ें: Jangpura Chunav Result 2025: जंगपुरा सीट चुनाव परिणाम, मनीष सिसोदिया vs तरविंदर सिंह में कौन जीत रहा?
इससे पहले 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप उम्मीदवार मोहम्मद इशराक ने 57,302 वोटों के साथ जीत हासिल हुई थी। भाजपा के संजय जैन को 29,415 वोट मिले और कांग्रेस उम्मीदवार चौधरी मतीन अहमद को 23,791 वोट मिले थे।
सीलमपुर विधानसभा सीट का पूरा चुनावी इतिहास पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: Seelampur Assembly Election History
दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़ी अन्य खबरें












Click it and Unblock the Notifications