Jangpura Chunav Result 2025: जंगपुरा सीट चुनाव परिणाम, मनीष सिसोदिया vs तरविंदर सिंह में कौन जीत रहा?
Jangpura Chunav Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में 8 फरवरी को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। दिल्ली की सबसे हॉट VIP सीटों में जंगपुरा भी शामिल है। यहां पर दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार में डिप्टी सीएम व शिक्षा मंत्री रहे मनीष सिसोदिया की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग हुई है। दिल्ली में कुल मतदान 60.54 प्रतिशत रहा है। जंगपुरा सीट पर 57.42 प्रतिशत रहा है। जंगपुरा सीट की मतगणना शुरू होते ही चुनाव परिणाम अपडेट किए जाएंगे। सबसे सटीक व तेज परिणाम जानने के लिए वनइंडिया हिंदी के साथ बने रहें।
यह भी पढ़ें- New Delhi Chunav Result 2025: नई दिल्ली चुनाव परिणाम, प्रवेश वर्मा vs केजरीवाल vs संदीप दीक्षित कौन जीतेगा?

जंगपुरा विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025: Jangpura)
जंगपुरा विधानसभा सीट पूर्वी दिल्ली इलाके में पड़ती है। पटपड़गंज सीट छोड़कर आए मनीष सिसोदिया के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने दो बार साल 2015 व 2020 के विधायक प्रवीण कुमार का जंगपुरा से टिकट काटा है। इनके सामने भाजपा ने कांग्रेस से तीन बार विधायक रहे तरविंदर सिंह मारवाह पर दांव पर लगाया है। कांग्रेस ने फरहाद सुरी को उतारा है।
जंगपुरा सीट उम्मीदवार (Jangpura seat candidate)
1. आप के मनीष सिसोदिया (AAP Manish Sisodia)
2. बीजेपी के तरविंदर सिंह मारवाह (BJP Tarvinder Singh Marwah)
3. कांग्रेस के फरहाद सुरी (INC Farhad Suri)
जंगपुरा विधायकों की सूची (Jangpura Result and MLA List)
1993 जग प्रवेश चंद्र भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
1998 तरविंदर सिंह मारवाह कांग्रेस
2003 तरविंदर सिंह मारवाह कांग्रेस
2008 तरविंदर सिंह मारवाह कांग्रेस
2013 मनिंदर सिंह धीर आम आदमी पार्टी
2015 प्रवीण कुमार, आम आदमी पार्टी
2020 प्रवीण कुमार, आम आदमी पार्टी
| दिल्ली चुनाव 2025 के मुख्य आंकड़े | |
|---|---|
| 1 | कुल सीटें - 70 |
| 2 | बहुमत का आंकड़ा - 36 |
| 3 | कुल उम्मीदवार - 699 |
| 4 | मतदान केंद्र - 13,766 |
| 5 | कुल मतदाता - 1.56 करोड़ |
| 6 | कुल वोटिंग प्रतिशत: 60.54 |
यह भी पढ़ें- Kalkaji Chunav Result 2025: कालकाजी सीट चुनाव परिणाम, CM आतिशी मार्लेना बचा पाएंगी सीट?
| दिल्ली चुनाव 2025 | आगे क्या होगा? | |
|---|---|---|
| 1 | 8 फरवरी 2025 | वोटों की गिनती और असली नतीजे। |
| 2 | BJP | अगर को बहुमत मिलता है, तो 25 साल बाद दिल्ली में सरकार। |
| 3 | AAP | अगर वापसी करती है, तो यह एग्जिट पोल गलत साबित होंगे। |












Click it and Unblock the Notifications