कोरोना पाबंदियों के उल्लंघन के बाद बंद किया गया दिल्ली का सदर बाजार

नई दिल्ली, जुलाई 12: पूरे देश में कोरोना की दूसरी लहर ने भयंकर तबाही मचाई थी। इससे दिल्ली भी अछूता नहीं रहा। अचानक नए मरीजों और मौतों का आंकड़ा डराने वाला बढ़ गया था, जिसके बाद राज्य सरकारों ने सख्त कदम उठाते हुए लॉकडाउन लगाने का फैसला किया। हालांकि अब कोरोना के मामलों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। ऐसे में फिर से छूट का दायरा बढ़ा दिया है, जिसके तहत बाजार से लेकर सभी चीजें अब खुलने लगी है, लेकिन इस ढील के बाद लोगों की लापरवाही बढ़ने लगी है, जो तीसरी लहर को एक खुला निमंत्रण है। दिल्ली में जहां भी कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया जा रहा है, उन जगहों और बाजार इलाकों में अब नकेल कसी जा रही है। एक बार फिर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सदर बाजार को मंगलवार तक बंद रखने का आदेश दिया है।

delhi Sadar Bazar

दरअसल दिल्ली के बाजारों ने बढ़ती लापरवाही के बाद दो मेन मार्केट लाजपत नगर और रुई मंडी को पिछले हफ्ते बंद करने के लिए कहा गया था, क्योंकि इन क्षेत्रों में भीड़भाड़ और सोशल डिस्टेंसिंग का खुलेआम उल्लंघन देखा गया था। वहीं एक बार फिर सदर बाजार का इलाका मंगलवार तक बंद रहेगा। बारा टूटी चौक से कुतुब रोड तक बाजार का हिस्सा बंद रखने के आदेश 10 जुलाई को जारी किए गए थे, जो 13 जुलाई को रात 10 बजे तक बंद रहेगा।

अपने आदेश में जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) ने कहा कि दुकानदारों, रेहड़ी-पटरी वालों और यहां तक ​​कि ग्राहकों को भी शनिवार को कोविड-19 पाबंदियों की धज्जियां उड़ाते हुए पाया गया। अधिकारी ने कहा कि इस तरह के व्यवहार से कोरोना वायरस का प्रसार बढ़ेगा, जो खतरनाक हो सकता है। डीएम ने आगे बताया कि सदर बाजार इलाके को बंद करने का कदम वायरस के प्रसार को रोकने के लिए तत्काल और कड़ी कार्रवाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+