Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली की तिलक नगर मार्केट अगले 5 दिनों के लिए बंद, कोरोना नियमों के उल्लंघन पर हुई कार्रवाई

दिल्ली, 23 जुलाई। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में सर्वाधिक प्रभावित दिल्‍ली में अब सामान्‍य हालात हो चुके हैं। लेकिन कोरोना कंट्रोल होते ही लोग कोरोना से संबंधित गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। जिस कारण कोरोना बढ़ने का खतरा बढ़ रहा है। लेकिन दिल्‍ली प्रशासन ने उलंघन करने वालों पर सख्‍त कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। कोरोना नियमों का उलंघन होने पर पटेल नगर अनुमंडल दंडाधिकारी ने बड़ी कार्रवाई की है।

tilaknagar

उन्‍होंने दिल्‍ली के तिलक नगर के बाजारों को 23 जुलाई से 27 जुलाई तक बंद करने का आदेश जारी किया है। बाजार बंद करने का आदेश अधिकारी ने कोरेाना नियमों का उलंघन होने के चलते जारी किया है। तिलक नगर से पहले दिल्‍ली की लक्ष्मी नगर से लेकर लाजपत नगर की सेंट्रल मार्केट तक कई बाजार कोविड नियमों का उल्लंघन देखे जाने के बाद बंद की जा चुकी हैं बुधरवार की रात दिल्‍ली की कमला नगर के दो बाजारों को कोविड उलंघन के चलते रात आठ बजे तक बंद करा दिया गया था। जिन दो बाजारों को बंद करवाया गया था उनमें गोल चक्कर बाजार और कोल्हापुर रोड बाजार शामिल थी। इन बाजारों में लगभग 200 दुकानें हैं।

उत्तरी दिल्ली जिला प्रशासन ने दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने पर बाजार बंद करने की कार्रवाई की गई थी। इस आदेश में प्रशासन ने कहा था कि बाजार के दोनों क्षेत्रों में कोविड प्रोटोकॉल के नियमों का जबरदस्‍त उलंघन किया गया। बाजारों में दुकानदार और मार्केट एसोसिएशन आने वाले ग्राहकों से कोरोना से बचाव संबंधी नियमों का पालन नहीं करवा सके जिसके चलते प्रशासन को ये कदम उठाना पड़ा।

बता दें कोरोना की दूसरी लहर से पहले भी बाजारों में ऐसे ही लोगों ने सोशल डिस्‍टेसिंग का पालन नहीं किया जिसके चलते दिल्‍ली ही नहीं देश भर के राज्‍यों में हर दिन कोरोना के हजारों की संख्‍या में केस बढ़े और स्थिति भयावह हो गई। दोबारा ऐसी भयावह स्थिति न उत्‍पन्‍न हो इसके लिए अभी से ऐसी सख्तियां की जा रही है। प्रशासन को आगे बढ़कर कड़ाई से बाजार बंद करने का निर्णय लेना पड़ा।

दिल्‍ली प्रशासन द्वारा अपने आदेश में ये भी कहा गया अगर बाजार के बंद किए गए क्षेत्र में कोई भी दुकानदार निर्देश का पालन नहीं करेंगे तो उसके खिलाफ महामारी अधिनियम के उल्लंघन में सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, इन बजारों में बंदी के दौरान जरूरी सेवाओं से जुड़ी सभी दुकानें ओपेन रहेंगी।

https://hindi.oneindia.com/photos/malaika-arora-morning-walk-pictures-viral-on-social-media-oi65117.html
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+