Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Pollution: दिल्ली में कम नहीं हो रहा प्रदूषण, आज भी AQI 387, जानिए कब बदलेगी स्थिति

नई दिल्ली, 23 दिसंबर। गुरुवार को भी दिल्ली की हवा की क्वालिटी काफी खराब है। आज भी राजधानी का AQI 387 है, जो कि बहुत ही खराब श्रेणी में आता है। दिल्ली कोहरे और शीतलहर की चपेट में है तो वहीं राजधानी में लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के ही आसपास रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

दिल्ली में बारिश की आशंका

दिल्ली में बारिश की आशंका

भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश की आशंका व्यक्त की है। उसका कहना है कि 26-29 दिसंबर के बीच दिल्ली में बारिश हो सकती है, जिससे प्रदूषण में कमी आएगी लेकिन इससे राजधानी में ठंड बढ़ने के आसार हैं। वैसे भी पहाड़ों पर बर्फ गिरने और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के कारण दिल्ली में सर्दी बढ़ गई है लेकिन वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान और अनुसंधान प्रणाली (SAFAR) के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों में स्थिति बेहतर होगी।

Recommended Video

    Air Pollution: Delhi की हवा आज भी दमघोंटू, प्रदूषण से बुरे हालात, आज भी AQI 387 | वनइंडिया हिंदी
     ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    ये थी आज सुबह दिल्ली में AQI⁠ की स्थिति

    • पूसा, दिल्ली- 460 AQI⁠ बहुत खराब
    • पंजाबी बाग-428 AQI⁠ बहुत खराब
    • शादीपुर, दिल्ली- 421 AQI⁠ बहुत खराब
    • दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी 389 AQI⁠ बहुत खराब
    • अशोक विहार दिल्ली 398 AQI⁠ बहुत खराब
    • एनएसआईटी द्वारका,378 AQI⁠ बहुत खराब
    • लोधी रोड, 332 AQI⁠ बहुत खराब
     प्रमुख शहरों का AQI रिकॉर्ड निम्मलिखित रहा

    प्रमुख शहरों का AQI रिकॉर्ड निम्मलिखित रहा

    • गुरुग्राम में AQI 405
    • फरीदाबाद में AQI 389
    • गाजियाबाद में AQI 332
    • ग्रेटर नोएडा में AQI 341
    • मुरादाबाद में AQI 328
    • आगरा में AQI 339
    • जयपुर में AQI 321
    • लखनऊ में AQI 382
    • अंबाला में AQI 319
    खास बातें

    खास बातें

    PM10 या पर्टिकुलेट मैटर कहा जाता है। जो कि वायु में मौजूद ठोस कणों और तरल बूंदों का मिश्रण होता है।
    AQI एक संख्या है जिसका उपयोग सरकारी एजेंसियों द्वारा वायु प्रदूषण के स्तर को बताने के लिए करती हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+