दिल्ली के रोहिणी में वारदात, बाइक सवार दो बदमाशों ने बंदूक की नोक पर महिला से छीनी चेन, CCTV फुटेज आया सामने
सीसीटीवी फुटेज सामने आने दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Delhi Rohini Chain Snatching Incident: दिल्ली में अपराधियों का हौसला इस कदर बुलंद है कि ताबड़तोड़ वारदात को अंजाम दे रहा है। इस बीच गुरुवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने बंदूक की नोक पर एक महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। यह पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है। वहीं, इसके बाद दिल्ली पुलिस भी हरकत में आ गई है। दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि एक शख्स दुकान में खरीदने के लिए सामान देख रहा है। तभी एक महिला की जोर से चिल्लाने की आवाज आई। महिला सामने सड़क से दुकान की तरफ दौड़ी। बाइक सवार दो बदमाश महिला से छीन छीनने का प्रयास किया। इस बीच एक बदमाश बाइक पर ही था, दूसरा महिला के गले से चेन छीनने उतरा।
Recommended Video

दुकान में खड़ा शख्स महिला को बचाने के लिए दौड़ा, लेकिन बदमाश के हाथ में गन देखकर वहां से भाग गया। महिला खुद को बचाने के लिए फर्श पर गिर पड़ी। बदमाश एक हाथ में गन लिए और दूसरे हाथ से महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।
यह घटना दो दिन पहेल 13 अप्रैल की है। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में सियासी हलचल तेज, 17 अप्रैल को एक दिवसीय विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया












Click it and Unblock the Notifications