दिल्ली में सियासी हलचल तेज, 17 अप्रैल को एक दिवसीय विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया
Delhi Assembly special session: दिल्ली विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 17 अप्रैल को बुलाया गया है। सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होगी।

दिल्ली में इस वक्त सियासी पारा चढ़ा हुआ है। आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईडी और सीबीआई पर कई गंभीर आरोप लगाए। वहीं अब दिल्ली विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 17 अप्रैल को बुलाया गया है।
सोमवार को 11 बजे से विशेष सत्र
सोमवार (17 अप्रैल) को सुबह 11 बजे दिल्ली विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने यह विशेष सत्र ऐसे समय में बुलाया है, जब शुक्रवार को सीएम अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने कथित आबकारी नीति घोटाला मामले में 16 अप्रैल को तलब किया है।
आप ने बताया बीजेपी की साजिश
इधर, दिल्ली में कथित आबकारी नीति में घोटाले में पूछताछ के लिए सीबीआई के नोटिस के बाद सियासत एक बार फिर गर्मा गई है। आम आदमी पार्टी ने सीबीआई के केजरीवाल भेजे समन को बीजेपी और केंद्र की साजिश बताया है। मालूम हो कि सीबीआई रविवार को 11 बजे अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करेगी।
Recommended Video
मामला दर्ज करेगी आम आदमी पार्टी
वहीं केजरीवाल ने भी शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए ईडी और सीबीआई पर कई गंभीर आरोप लगाए। दिल्ली सीएम ने दावा करते हुए कहा कि हम झूठी गवाही देने और अदालतों में झूठे सबूत पेश करने के लिए सीबीआई और ईडी के अधिकारियों के खिलाफ उचित मामला दर्ज करेंगे।
शनिवार को मीडिया से अरविंद केजरीवाल ने ईडी-सीबीआई पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन लोगों ने झूठ बोलकर केस बनाए और बोला कि शराब घोटाला हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications