दिल्ली में कोरोना के 57 नए मामले, एक भी मौत नहीं
नई दिल्ली, 15 सितंबर: कोरोना वायरस की जब दूसरी लहर आई थी, तो कम जनसंख्या के बाद भी राजधानी दिल्ली में हालात बहुत ज्यादा बुरे थे। वहां पर रोजाना अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की मौत के मामले सामने आते थे। हालांकि राज्य और केंद्र सरकार की कोशिशों के बाद अब हालात सामान्य हो चुके हैं। साथ ही रोजाना के केस की संख्या भी काफी ज्यादा गिर गई है। जिसके चलते बुधवार को राजधानी में सिर्फ 57 नए कोरोना केस ही सामने आए।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 57 नए कोरोना मरीज पाए गए। इसके अलावा 53 मरीज रिकवर हुए। खास बात तो ये है कि राजधानी में पिछले 24 घंटे में किसी भी मरीज ने कोरोना की वजह से दम नहीं तोड़ा। वहीं इन नए केसों के बाद राजधानी में कुल मरीजों की संख्या 14,38,288 हो गई है। जिसमें से 25,083 की मौत हुई, जबकि 14,12,805 ठीक हो चुके हैं। ऐसे में एक्टिव केस की संख्या 404 है।
देश में कितने केस?
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 27176 नए मामले सामने आए हैं जबकि 38012 लोग कोरोना से ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। इसके अलावा 284 लोगों ने जान गंवाई है। ऐसे में अब देश में एक्टिव केस की संख्या 351087 है, जबकि मौत का आंकड़ा 443497 हो गया है। वहीं वैक्सीनेशन की बात करें, तो 75,89,12,277 डोज लोगों को दी जा चुकी हैं।
नया आदेश जारी
वहीं दूसरी ओर दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने बुधवार को कुछ नए निर्देश जारी किए। जिसके तहत अब सभी तरह की प्रदर्शनियों की अनुमति दे दी गई है। अभी तक सिर्फ बिजनेस टू बिजनेस प्रदर्शनी लगाने की अनुमति थी।












Click it and Unblock the Notifications