दिल्ली में एक महीने के बाद कोरोना के नए मरीजों की संख्या सबसे अधिक, किसी मरीज की संक्रमण से नहीं हुई मौत

नई दिल्ली, अक्टूबर 23। फेस्टिव सीजन के बीच राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। शनिवार को दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, राजधानी में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 40 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि किसी मरीज की संक्रमण के कारण मौत नहीं हुई है। ये आंकड़ा पिछले कुछ दिनों के मुकाबले बहुत अधिक है, क्योंकि आखिरी बार 10 सितंबर को कोरोना के 40 मामले रिपोर्ट हुए थे। उसके बाद से नए मरीजों की संख्या 40 से नीचे ही रही है। वहीं शुक्रवार के मुकाबले ये आज का आंकड़ा बस दोगुने से थोड़ा कम है।

Coronavirus

राजधानी में एक्टिव केस की संख्या 334

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 46 मरीज कोरोना से रिकवर भी हुए हैं। दिल्ली में कोरोना टेस्टिंग में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली के अंदर 61152 कोरोना टेस्ट कंडक्ट किए गए हैं, जिसमें से 40 मरीज पॉजिटिव निकले हैं। दिल्ली का पॉजिटिविटी रेट 0.07 फीसदी है। दिल्ली में अब कोरोना के कुल मरीजों का आंकड़ा 14,39,566 है, जबकि 14,14,141 मरीज रिकवर हो गए हैं। दिल्ली में कोरोना से जान गंवाने मरीजों की संख्या 25,091 है। दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या 334 है।

रूस में कोरोना का कहर

आपको बता दें कि कोरोना का कहर इस वक्त दुनिया के कई देशों में देखने को मिल रहा है। कई यूरोपिय देशों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ अमेरिका, रूस और चीन में कोरोना का डेल्टा वेरिएंट अपना कहर बरपा रहा है। चीन में अब कोरोना के मामले फिर से सामने आने लगे हैं। शुक्रवार को चीन में कोरोना के 38 मामले दर्ज किए गए, जबकि रूस में कोरोना अपने पीक पर है। रूस में शुक्रवार को कोरोना के 37,678 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि 1075 मरीजों की मौत हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+