दिल्ली में लगातार दूसरे दिन कोरोना के नए केस 1000 के पार, पॉजिटिविटी रेट में भी आया जबरदस्त उछाल

नई दिल्ली, जून 15। राजधानी दिल्ली के अंदर कोरोना के नए मामलों में आज फिर से उछाल देखने को मिला है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के अंदर राजधानी में कोरोना के 1375 नए मामले सामने आए हैं, जबकि किसी मरीज की संक्रमण की वजह से मौत नहीं हुई है। आपको बता दें कि मंगलवार को भी दिल्ली में कोरोना के नए 1000 के पार थे और लगातार दूसरे दिन भी यह संख्या 1000 के पार है।

Delhi Corona Update

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Delhi में बढ़े Covid-19 मामले, 82 फीसदी का उछाल | वनइंडिया हिंदी | *News

    पॉजिटिविटी रेट 7 फीसदी के पार

    दिल्ली में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट भी तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को यह 7 फीसदी के पार चला गया। दिल्ली में आज कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 7.01 फीसदी है, जो कि मंगलवार को 6.50 फीसदी थी। पिछले 24 घंटे में 909 मरीज कोरोना से रिकवर भी हुए हैं। अभी भी दिल्ली में एक्टिव केस की संख्या 3643 है।

    दिल्ली में अचानक बढ़ा कोरोना संक्रमण

    राजधानी दिल्ली में कोरोना के कुल केस 1,915,905 है। संक्रमण की वजह से दिल्ली में अभी तक 26,223 मौतें हो चुकी हैं, वहीं 1,886,039 ठीक भी हो चुके हैं। कुल संक्रमण में ठीक होने, मृत्यु और सक्रिय मामले 98.44 प्रतिशत, 1.37 प्रतिशत और 0.19 प्रतिशत हैं। बता दें कि दिल्ली में कोरोना के केस कम होने लगे थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से अचानक नए मरीजों की संख्या में उछाल आया है। मंगलवार को काफी दिनों के बाद कोरोना के नए केस 1000 के पार गए थे। कल दिल्ली में 1118 नए मरीज मिले थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+