दिल्ली से राहत भरी खबर: 24 घंटों में कोरोना के 12651 नए केस, 13306 मरीज ठीक

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार अब धीमी पड़ती हुई नजर आ रही है...

नई दिल्ली, 10 मई: कोरोना वायरस को लेकर देश की राजधानी दिल्ली से राहत की एक बड़ी खबर आई है। दिल्ली में संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ती हुई नजर आ रही है। पिछले 24 घंटों के भीतर दिल्ली में कोरोना वायरस के 12651 नए केस रिकॉर्ड किए गए हैं। वहीं, इस दौरान 13306 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है। हालांकि कोरोना वायरस के कारण पिछले एक दिन में 319 लोगों की मौत भी हुई है। नए मरीज मिलने के बाद दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 13,36,218 और रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या 12,31,297 हो गई है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Delhi में कम हो रहे कोरोना केस, 24 घंटे में 12,651 नए मरीज |वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    दिल्ली में इस समय कोरोना वायरस के 85,258 एक्टिव केस हैं। वहीं, राजधानी में अभी तक 19,663 लोगों की जान कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से जा चुकी है। आपको बता दें कि बीते एक हफ्ते के दौरान दिल्ली में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों और पॉजिटिविटी रेट में गिरावट आई है। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना वायरस का ट्रेंड तय करने के लिए अभी कुछ और दिनों का इंतजार करना होगा।

    'कोरोना की तीसरी लहर के लिए अभी से तैयार रहना होगा'
    वहीं, सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल के पास बने कोविड केयर सेंटर का जायजा लिया। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'हम दिल्ली में लगातार ऑक्सीजन बेड की संख्या बढ़ा रहे हैं। हमें कोरोना वायरस की तीसरी लहर के लिए अभी से तैयार रहना होगा। कोरोना वायरस की दूसरी लहर में दिल्ली में एक दिन के भीतर संक्रमण के अधिकतम 28 हजार केस रिकॉर्ड किए गए। फिलहाल जिस पैमाने पर हम दिल्ली के अंदर तैयारी कर रहे हैं, उसके तहत अगली लहर में हम एक दिन के भीतर 30 हजार मरीज तक हैंडल कर पाएंगे।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+