दिल्ली में कोरोना के मामलों में गिरावट, 24 घंटों में 12,527 नए मामले, 24 मौतें
नई दिल्ली, 17 जनवरी: दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 12,527 नए कोरोना मामले सामने आए हैं। साथ ही एक दिन के भीतर 24 मौतों की भी पुष्टि हुई है। इस दौरान पॉजिटिविटी रेट 27.99% दर्ज की गई। इस दौरान राहत की बात यह है कि, राजधानी में कोरोना के मामले धीमे-धीमे कम हो रहे हैं। आज मामले कम की अपेक्षा कम आए हैं। पिछले 24 घंटे में 44762 नमूनों की जांच की गई। इस समय शहर में 83982 एक्टिव मरीज हैं।

Recommended Video
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शाम के करीब छह बजे जारी बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 12,587 नए मामले सामने आए हैं। दरअसल, रविवार होने के चलते टेस्ट काफी कम हुए जिसके चलते इतने कम मामले सामने आए, हालांकि पॉजिटिविटी रेट में मामूली बढ़ोतरी हुई है और यह 27.99% दर्ज की गई है। पिछले 24 घण्टे में 24 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई है। इसके साथ ही कोरोना डेथ रेट 1.47 फीसदी हो गया है।
दिल्ली में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 83,982 है। राजधानी में होम आइसोलेशन में 68,275 मरीज हैं। वहीं सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 4.87 फीसदी हो गया है। अगर बात रिकवरी दर की करें तो 93.65 फीसदी हो गया है। दिल्ली में कुल कंटेन्मेंट जोन्स की संख्या 34,958 हैं। इससे पहले, 16 जनवरी यानी रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के 18,286 नए मामले दर्ज किए गए थे।
दिल्ली में कोरोना जांच में आई कमी पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि आईसीएमआर की सिफारिश से तीन गुना अधिक नमूनों की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिनकी जांच करने की जरूरत है उनकी जांच की जा रही है। सरकार के दिशा निर्देश के मुताबिक बिना लक्षण वाले लोगों को जांच कराने की जरूरत नहीं है।
वहीं देश में कल कोरोना के 2,71,202 मामले सामने आए थे। साथ ही देश में पिछले 24 घंटे में ओमिक्रॉन के कुल मामलों की संख्या बढ़कर के 8,209 हो गई है। कल के मुकाबले ओमिक्रॉन के मामलों में 6.02 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कोरोना के चलते बीते 24 घंटे में 385 मौतें भी दर्ज की गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications