दिल्ली में घटे कोरोना वायरस के केस, मनीष सिसोदिया बोले- अब अतिरिक्त ऑक्सीजन जरूरतमंद राज्यों को देंगे

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के बीच दिल्ली से राहत भरी खबर है...

नई दिल्ली, 13 मई: कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर देश के कई राज्यों में कोहराम मचा रही है। गुरुवार को देशभर में कोरोना वायरस के 3.62 लाख नए मरीज मिले। हालांकि इस बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संक्रमण के मामलों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के 10489 नए मामले मिले हैं और 15189 मरीज ठीक हुए हैं। इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना वायरस का पॉजिटिविटी रेट घटकर 14 फीसदी तक गिर गया है।

Recommended Video

    Oxygen Crisis: Manish Sisodia बोले- Delhi में कम हुई जरूरत, केंद्र घटा सकती है कोटा | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    आपको बता दें कि दिल्ली में लगातार दो दिन सोमवार और मंगलवार को कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट के बाद बुधवार को केस बढ़ गए थे। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली में कोरोना वायरस के 12651 केस, मंगलवार को 12,481 केस और बुधवार को 13,287 नए मरीज मिले। गुरुवार को कोरोना वायरस की वजह से दिल्ली में 308 लोगों की जान गई। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राजधानी में कोरोना वायरस के मामले घट रहे हैं, लेकिन फिलहाल बेहद सचेत रहने की जरूरत है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विशेषज्ञों ने कोरोना वायरस की तीसरी लहर की चेतावनी दी है, जिसके लिए हमें अभी से तैयारी करनी होगी।

    'जरूरतमंद राज्यों को देंगे अतिरिक्त ऑक्सीजन'
    दिल्ली में कोरोना वायरस के हालात की जानकारी देते हुए गुरुवार को डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बताया, 'कोरोना मामलों के आज के हालात के आंकलन के बाद दिल्ली में ऑक्सीजन की जरूरत 582 मीट्रिक टन प्रतिदिन है। एक जिम्मेदार सरकार के तौर पर हम अतिरिक्त ऑक्सीजन उन राज्यों को देंगे, जहां ऑक्सीजन की जरूरत है।' इससे पहले बुधवार को मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने दिल्ली में कोवैक्सीन की सप्लाई रोक दी है, जिसकी वजह से राजधानी के अंदर करीब 100 टीकाकरण केंद्र बदने करने पड़ रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+