दिल्ली में बढ़ रहा है ओमिक्रॉन का खतरा, फिर से मिले 10 नए केस
दिल्ली में बढ़ रहा है ओमिक्रॉन का खतरा, फिर से मिले 10 नए केस
नई दिल्ली, 17 दिसंबर: दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट का कहर अब भारत में भी बढ़ता जा रहा है। जिसका असल राजधानी दिल्ली में भी दिख रहा है। शुक्रवार (17 दिसंबर) को दिल्ली में 10 नए कोरोना वैरिएंट के केस मिले हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि दिल्ली में ओमिक्रॉन के 10 नए मामले सामने आए हैं, जिससे यहां इस प्रकार के मामलों की कुल संख्या 20 हो गई। इन 20 में से कुल 10 लोगों को छुट्टी दे दी गई है।

दिल्ली में ओमिक्रॉन के एक दिन में सबसे अधिक मामले
दिल्ली में एक दिन में अब तक पाए गए ओमिक्रॉन मामलों की सबसे बड़ी संख्या है। दिल्ली में 16 दिसंबर को 28 जून 2021 के बाद सबसे ज्यादा पॉजिटिविटी रेट 0.15% दर्ज किया गया था। इसके ठीक एक दिन बाद यानी शुक्रवार (17 दिसंबर) को ओमिक्रॉन के 10 नए केस मिले हैं।

देशभर में ओमिक्रॉन के 80 केस हुए
भारत में ओमिक्रॉन का पहला केस 2 दिसंबर को कर्नाटक में आया था। 2 सितंबर से दिसंबर की 17 तारीख तक, ओमिक्रॉन का केस अब 17 राज्यों में मिल गए हैं। देशभर में ओमिक्रॉन के लगभग 80 केस सामने आए हैं। जिसमें से दिल्ली में 20, महाराष्ट्र में 32 और राजस्थान में 17 हैं।

दिल्ली में कोरोना के 85 नए केस मिले
इस बीच, दिल्ली में गुरुवार (16 दिसंबर) को 85 नए कोरोना वायरस के केस मिले हैं, जो चार महीने से सबसे अधिक है। जिससे दिल्ली में सकारात्मकता दर 0.15 प्रतिशत तक बढ़ गई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, लगभग 1.5 करोड़ दिल्ली निवासियों में से कोविड-19 टीकाकरण के लिए पात्र हैं, कम से कम एक करोड़ ने दोनों खुराक प्राप्त की हैं।
दिल्ल के एलएनजेपी अस्पताल में इस वक्त 40 मरीज भर्ती हैं। जिसमें से 38 मरीज कोरोना पॉजिटिव हैं और 2 में हल्के लक्षण हैं। डॉक्टरों को शक है कि इन दो मरीजों में ओमिक्रॉन संक्रमण के लक्षण हो सकते हैं। एलएनजेपी अस्पताल में कोरोना के नए वैरिएंट बढ़ने के खतरे को देखते बेड्स की संख्या को 40 से 100 कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications