दिल्ली में बेकाबू हुआ कोरोना, 24 घंटे में 16699 नए मामले, 112 मरीजों की मौत

दिल्ली में बेकाबू हुआ कोरोना, 24 घंटे में 16699 नए मामले, 112 मरीजों की मौत

नई दिल्ली, अप्रैल 15: राजधानी दिल्ली में कोरोना की बढ़ती रफ्तार से स्थिति बेकाबू हो गई है। 24 घंटे में कोरोना के 16699 नए मामले सामने आए हैं। जारी किए गए दिल्ली सरकार के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 16699 कोरोना के नए मरीज सामने आए तो वहीं 112 लोगों की जिंदगी इस महामारी ने लील ली। 15 अप्रैल को दिल्ली में 13014 रिकवरी दर्ज की गई। वहीं अब तक राजधानी में कुल 784137 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं अब तक 718176 दिल्लीवाले कोरोना को हराकर ठीक हो चुके हैं। दिलली में अभी तक कुल 54309 सक्रिय मामले हैं। जबकि कुल 11652 लोगों की मौत इस महामारी के कारण हो चुकी है।

 Delhi records 16699 fresh cases, 112 deaths in 24 hours

दिल्ली में लगा वीकेंड

दिल्ली में कोरोना के संक्रमण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने राजधानी में कई नई पाबंदियों का ऐलान किया है। सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। दिल्ली में शनिवार और रविवार को कर्फ्यू रहेगा। केजरीवाल ने कहा है कि कोरोना की चेन तोड़ने के लिए वीकेंड कर्फ्यू लगाना जरूरी है। इस दौरान सभी बाजार, दुकानें बंद रहेंगी। दिल्ली सरकार ने मॉल, जिम, स्पा, ऑडिटोरियम को बंद करने के निर्देश दिए हैं। वहीं होटल और रेस्टोरेंटों में सिर्फ होम डिलिवरी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। दिल्ली के सिनेमा हॉल 30 फीसदी क्षमता पर चलाए जा सकेंगे।

10 दिनों के लॉकडाउन की सिफारिश

व्यापारी संगठन सीएआईटी ने दिल्ली में 10 दिन के लॉकडाउन लगान की सिफारिश की। लगातार बढ़ रहे कोरोना मामले और लोगों में भय को देखते हुए CAIT ने सरकार ने 10 दिनों के लॉकडाउन की सिफारिश की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+