'जेल में सीएम केजरीवाल डॉक्टर की बताई दवा-डाइट नहीं ले रहे', दिल्ली राज निवास ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तिहाड़ जेल में तबीयत खराब होने की रिपोर्ट सामने आई है। इस बीच एलजी की ओर से मुख्य सचिव नरेश कुमार को पत्र लिखकर अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य की जानकारी दी गई है। इस पत्र में जेल के सुप्रिटेंडेंट की रिपोर्ट का हवाला देते हुए केजरीवाल की हेल्थ अपडेट दी गई है
पत्र में कहा गया है कि निर्धारित चिकित्सकों द्वारा बताई गई डाइट और दवाओं को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नहीं ले रहे हैं, इसपर एलजी ने चिंता जाहिर की है। आखिर ऐसा नहीं करने की क्या वजह है,इस बारे में भी अरविंद केजरीवाल से पूछा गया है। मेडिकल डाइट और दवा नहीं लेने के मेडिकल और कानूनी प्रभाव हो सकते हैं।

जेल प्रशासन ने अरविंद केजरीवाल को सुझाव दे रहा है कि वह कड़ाई से डॉक्टरों द्वारा बताए गए डाइट का पालन करें और दवाओं का इस्तेमाल करें, इंसुलिन लगवाएं। अरविंद केजरीवाल को टाइप-2 डाइबिटीज है। लिहाजा उन्हें डॉक्टरों की सलाह को मानना चाहिए। इसके साथ ही पत्र में कहा गया है कि अरविंद केजरीवाल के सुगर का बरीकी से ध्यान रखा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications