Delhi Rains: बारिश ने ठंडे किए दिल्ली के गर्म तेवर, कई जगहों पर भरा पानी, आज दिनभर रहेगा मौसम खराब
Delhi Weather: बीते दिनों बारिश होने की वजह से राजधानी की आबोहवा में सुधार देखा गया है लेकिन अभी भी प्रदूषण का लेवल ज्यादा ही है।

Delhi Weather Update : दिल्ली-एनसीआर ने एक बार फिर से मौसम ने पलटी मारी है, जिसकी वजह से गर्मी से तप रहे दिल्ली में एकदम से मौसम ठंडा हो गया है और लोगों को कंबल निकालने की जरूरत पड़ गई है। आज भी दिल्ली में मौसम गीला ही रहेगा, आपको बता दें लगातार बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ है, लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आईएमडी ने कहा है कि दिल्ली में मौसम का हाल आज पूरे दिन यही रहने वाला है।
बरसात के कारण लोगों को गर्मी से तो निजात मिली
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से इस वक्त उत्तर भारत में मौसम काफी खराब हुआ है। लगातार हो रही बारिश के कारण दिल्ली के कई स्थानों पर पानी भर गया है और लोगों को सुबह आने-जाने में दिक्कत हुई थी। केवल दिल्ली -एनसीआर ही नहीं बल्कि गन्नौर, महम, तोशाम, रोहतक, भिवानी, बड़ौत, शिकारपुर, खुर्जा में आज आंधी -तूफान की आशंका है। बारिश के दौरान हवाएं भी तेज है, जिससे लोगों को सिहरन का भी एहसास हो रहा है। बरसात के कारण लोगों को गर्मी से तो निजात मिली है लेकिन ये बरसात रबी की फसलों के लिए बिल्कुल भी अच्छी नहीं है इसलिए किसान इस बेमौसम बरसात से काफी दुखी हैं।
Pre Monsoon की बारिश
फिलहाल मौसम तो अभी पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बिगड़ा हुआ है लेकिन देश में अब बहुत जल्द प्री-मानसून की गतिविधियां शुरू होंगी, जिसकी वजह से एक बार फिर से बारिश का दौर जारी होगा मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि इस बार देश मे प्री-मानसून की गतिविधियां जल्दी शुरू हो गई हैं और इस बार ये पीरियड काफी लंबा होगा।
आज यहां भी होगी तेज बारिश
हिमाचल प्रदेश , उत्तराखंड , अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, बंगाल, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश हो सकती है इसलिए उसने मौसम विभाग ने यहां अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आशंका व्यक्त की है।












Click it and Unblock the Notifications