Delhi Rains: दिल्ली में मौसम फिर मारेगा पलटी? IMD ने दिया चौंकाने वाला अपडेट

Delhi Rains updates: देश के कई राज्यों में इस वक्त जबरदस्त ढंग से बरसात हो रही है, असम में बाढ़ ने जीना मुहाल किया है तो वहीं दूसरी ओर पहाड़ों पर मौसम बिगड़ा हुआ है।

जबकि दिल्ली में भी आज बारिश होने के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में राजधानी में बरसात होने की आशंका को व्यक्त किया है।

Delhi Rains

IMD वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर के राज्यों में तेज बरसात होने के आसार हैं।

राजस्थान में रेड अलर्ट जारी-IMD

राजस्थान में तो रेड अलर्ट जारी किया गया है लेकिन नेशनल कैपिटल में तो हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है और सोमवार को भी मौसम यहां पर गीला रहने का ही अनुमान है और इसी कारण हमने आज और कल के लिए यहां पर येलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहेगा

आपको बता दें कि बीते गुरुवार को दिल्ली में जमकर बारिश हुई थी, जिसने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया था, इसलिए आईएमडी ने लोगों से अपील की है को ए़डवाइजरी को फॉलो करें। अनुमान है कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आस-पास रहेगा।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 103 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 105 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 1 13 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 103 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -102 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -15 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी हिमाचल में आज भी रेड अलर्ट जारी है, जम्मू-कश्मीर, मुजफ्फराबाद, बिहार, एमपी, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी जमकर बरसात होगी और इसलिए अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भी भारी बारिश के आसार हैं और इसी वजह से यहां पर पहले से ही येलो अलर्ट जारी किया गया है औरर लोगों को हेल्थ के प्रति सचेत रहने को बोला गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+