Delhi Rains Forecast: क्या जश्न-ए-आजादी में बारिश डालेगी खलल? जानिए IMD का जवाब
Delhi Forecast: पूरे देश में इस वक्त मानसून अपने पूरे शबाब पर है, कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक जमकर बरसात हो रही है, कहीं पर रेड अलर्ट जारी है तो कहीं पर बाढ़ ने जीना मुहाल किया हुआ है।
राजधानी दिल्ली भी इससे अछूती नहीं है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि गुरुवार से लेकर रविवार तक दिल्ली में हर रोज हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

इसका मतलब ये हुआ रकि 15 अगस्त को देश की राजधानी दिल्ली में भी जमकर बरसात हो सकती है इसी वजह से उसने यहां पर येलो अलर्ट जारी किया है, इसलिए अगर आप 15 अगस्त को कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो एक बार घर से बाहर निकलने से पहले मौसम अपडेट जरूर लें ले।
आपको बता दें कि पिछले दिन हुई दिल्ली में बारिश ने जमकर आफत पैदा कर दी थी इसलिए मौसम विभाग की ओर से लोगों को चेतावनी जारी की गई है।
गुरुवार को दिल्ली में मौसम कूल-कूल रहेगा
फिलहाल गुरुवार को दिल्ली में मौसम कूल-कूल रहेगा। आज यहां न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आस-पास रहेगा तो वहीं ठंडी हवाएं भी चलने का अनुमान है। तो कछ ऐसा ही मौसम एनसीआर भी रहने वाला है। जहां दिल्ली का ये हाल रहेगा वहीं देश के दूसरे हिस्सों में भी गुरुवार-शुक्रवार को बरसात हो सकती है।
केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आज से लेकर 18 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश , राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, जम्मू और कश्मीर में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है तो वहीं तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, राजस्थान और केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है।
असम, सिक्किम, मिजोरम में भारी बरसात का अलर्ट जारी किया हुआ है। जबकि बंगाल, ओडिशा, कर्नाटक, ओडिशा , महाराष्ट्र और केरल के वायनाड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को हेल्थ के प्रति जागरुक रहने के लिए बोला गया है और यही नहीं लोगों से अपील की गई है कि वो फिसलन और बारिश वाले एरिया में जाने से बचें और मौसम साफ होने पर ही उधर जाने का प्रयास करें।












Click it and Unblock the Notifications