Delhi Power Cut: दिल्ली वालों को झेलना पड़ सकता है पावर कट, 21 अप्रैल को किन इलाकों में गुल रहेगी बिजली?
Delhi Power Cut 21 April: दिल्ली वालों को 21 अप्रैल 2025 को बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। गर्मी बढ़ रही है और ऐसे में अचानक बिजली जाना किसी परेशानी से कम नहीं होता। बीएसईएस (BSES Rajdhani Power Limited) की ओर से इस दिन कई इलाकों में मेंटेनेंस का काम किया जा रहा है, जिसके चलते कुछ घंटों तक पावर सप्लाई रोकी जा सकती है।
बीएसईएस हर हफ्ते कुछ खास इलाकों में रखरखाव कार्य करता है ताकि बिजली की सप्लाई बेहतर बनी रहे। इसी के तहत 21 अप्रैल को भी कुछ क्षेत्रों में काम होगा। हालांकि, अभी तक डिटेल्ड लिस्ट बिजली विभाग की ओर से जारी नहीं की गई है।

कई इलाकों में जा सकती है बिजली
मेंटेनेंस के चलते जिन इलाकों में काम होगा, वहां कुछ घंटों के लिए बिजली नहीं रहेगी। यह कटौती सुबह से दोपहर या फिर दोपहर से शाम के बीच हो सकती है।
ये भी पढ़ें: 'Bloody S**t Show', मैं शांत होने के मूड में नहीं हूं', दिल्ली एयरपोर्ट पर आखिर क्यों भड़के CM उमर अब्दुल्ला
शेड्यूल वेबसाइट पर जल्द होगा जारी
फिलहाल बीएसईएस की आधिकारिक वेबसाइट पर 21 अप्रैल का पूरा शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। लेकिन उम्मीद है कि पूरी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी जाएगी।
ग्राहकों को समय पर जानकारी मिलेगी
बीएसईएस की मोबाइल ऐप या ग्राहक सेवा पर कॉल करके आप अपने इलाके की जानकारी ले सकते हैं। बीएसईएस आमतौर पर प्रभावित इलाकों में पहले से सूचना देता है।
महत्वपूर्ण कार्यों को पहले निपटाएं
अगर आपके एरिया में भी पावर कट की संभावना है, तो जरूरी काम जैसे मोबाइल चार्ज करना, पानी भरना या खाना बनाना पहले ही कर लें।
वेबसाइट पर रखें नजर
BSES की वेबसाइट www.bsesdelhi.com पर जाकर आप अपने क्षेत्र का मेंटेनेंस शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Delhi: रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा कदम, दिल्ली में पानी पर 'डिजिटल' पहरा, GPS टैंकरों से माफिया पर लगेगा लगाम












Click it and Unblock the Notifications