'Bloody S**t Show', मैं शांत होने के मूड में नहीं हूं', दिल्ली एयरपोर्ट पर आखिर क्यों भड़के CM उमर अब्दुल्ला
Omar Abdullah News: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली एयरपोर्ट के 'ऑपरेशनल अव्यवस्था' को लेकर नाराजगी जाहिर की है। सीएम उमर अब्दुल्ला सहित अन्य यात्रियों को लेकर जम्मू से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट को शनिवार देर रात जयपुर डायवर्ट कर दिया गया। जिसकी वजह से सीएम अब्दुल्ला को काफी परेशानी हुई। उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट की 'ऑपरेशनल अव्यवस्था' को लेकर एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया।
सीएम उमर अब्दुल्ला ने बताया कि विमान के तीन घंटे तक हवा में रहने के बाद रूट डायवर्ट किया गया है और यात्री आधी रात के बाद जयपुर में विमाम में फंसे रहे। शनिवार रात 01:08 मिनट पर उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा, 'Bloody Shit Show'। उन्होंने कहा कि वो बिल्कुल इस बात को लेकर शांत होने के मूड में नहीं हैं।

उमर अब्दुल्ला बोले- 3 घंटे में हवा रहने के बाद जयपुर भेज दिया गया
उमर अब्दुल्ला ने एक्स पर लिखा,
"दिल्ली एयरपोर्ट Bloody s**t Show (बेहद बुरी स्थिति में है) है। मैं अपनी फ्रेंच भाषा के लिए माफी मांगता हूं लेकिन शांत होने के मूड में बिल्कुल नहीं हूं। जम्मू से रवाना होने के बाद 3 घंटे हवा में रहने के बाद हमें जयपुर भेज दिया गया और मैं यहां रात के 1 बजे विमान की सीढ़ियों पर ताजी हवा का आनंद ले रहा हूं। मुझे नहीं पता कि हम यहां से किस समय रवाना होंगे।"
उन्होंने आगे कहा, ''अगर किसी को हैरानी हो रही है तो बता दूं कि मैं सुबह तीन बजे के बाद ही दिल्ली पहुंचा था।'' सीएम उमर अब्दुल्ला ने विमान के साथ अपनी सेल्फी भी शेयर की है।
इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, उमर अब्दुल्ला के बयान पर नहीं आई प्रतिक्रिया
हालांकि अभी एयर लाइन कंपनी इंडिगो की ओर से उमर अब्दुल्ला के बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन इंडिगो ने पहले ही एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की थी। इंडिगो ने ट्रैवल एडवाइजरी में कहा था कि श्रीनगर में मौसम की स्थिति विमान के उड़ान के संचालन को प्रभावित कर रही है। हम यात्रियों को हो रही असुविधा को समझते हैं और आपके धैर्य की सराहना करते हैं।
दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे ने हाल ही में रखरखाव कार्य के कारण टर्मिनल 2 (टी 2) पर परिचालन बंद कर दिया है, जिसके कारण इंडिगो और अकासा जैसी एयरलाइनों ने टी 2 से संचालित होने वाली सभी उड़ानों को टर्मिनल 3 और हाल ही में खोले गए उन्नत टर्मिनल 1 पर स्थानांतरित कर दिया है। जिसकी वजह से परेशानी हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications