Delhi Power Cut: दिल्ली के विकासपुरी में गार्ड वायर लगाने का कार्य शुरू, इन इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित
Delhi Power Cut: देश की राजधानी दिल्ली में बिजली की कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा रखी हैं। बिजली विभाग की ओर से पॉवर कट की नई लिस्ट जारी की गई है जिसमें दिल्लीवासियों को 5 जून को कुछ घंटों के लिए बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है।
बीएसईएस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, शहर भर में ट्रांसफॉर्मर चेंज, नेटवर्क अपग्रेडेशन और मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।

Power supply disrupted: इन क्षेत्रों में पॉवर सप्लाई बाधित
इससे संबंधित क्षेत्रों में निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। आईए जानते हैं आज किन-किन इलाकों में पॉवर कट रहेगा....
विकासपुरी क्षेत्र में गार्ड वायर (Guard Wire) लगाने का कार्य आज दोपहर 2 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। इस दौरान प्रत्येक स्पैन (Span) पर गार्ड वायर की स्थापना की जाएगी, जिससे बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुरक्षित और सुदृढ़ बनाया जा सके।
इस कार्य के अंतर्गत निम्नलिखित स्थानों पर गार्ड वायर इंस्टॉलेशन किया जा रहा है:
- ब्लॉक ई, प्रॉमिस अपार्टमेंट, विकासपुरी
- बुढेला गांव, विकासपुरी
- नवयुग आदर्श अपार्टमेंट, विकासपुरी
- ब्लॉक ई, विकासपुरी के अन्य हिस्से
Delhi Power Cut: जनता क्या करे?
यह कार्य ट्रांसमिशन की मजबूती के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय निवासियों को सूचित किया गया है कि वे काम के दौरान सतर्क रहें और गार्ड वायर इंस्टॉलेशन टीम को सहयोग प्रदान करें। बिजली विभाग ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे तय समय के अनुसार आवश्यक तैयारी कर लें और किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक उपाय अपनाएं।
साथ ही, उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर काम को पूरा करने की हरसंभव कोशिश की जाएगी। दिल्ली पॉवर कट से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही अपने क्षेत्र के बिजली समस्याओं का शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
https://www.bsesdelhi.com/web/brpl/maintenance-outage-schedule












Click it and Unblock the Notifications