Delhi Power Cut: 27 जनवरी को दिल्ली के कई हिस्सों में छाया रहेगा अंधेरा, यहां देखे पावर कट का पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut Today: दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में 27 जनवरी को नियोजित बिजली कटौती (Scheduled Power Cut) की घोषणा की गई है। यह कटौती ट्रांसफॉर्मर प्रिवेंटिव मेंटेनेंस, 11KV फीडर मेंटेनेंस, HVDS सिस्टम सुधार और पेड़ों की छंटाई (Tree Trimming) जैसे जरूरी तकनीकी कार्यों के कारण की जाएगी।

बिजली वितरण कंपनियों के अनुसार, यह रखरखाव भविष्य में बड़े ब्रेकडाउन से बचने और सप्लाई को ज्यादा स्थिर बनाने के लिए किया जा रहा है। हालांकि, इस दौरान कई रिहायशी और औद्योगिक क्षेत्रों में 1 से 4 घंटे तक बिजली बाधित रह सकती है।

delhi-power-cut-today-alert-27-january

मेंटेनेंस शेड्यूल के बीच राजधानी के रिहायशी इलाकों में कई घंटों बिजली नहीं आने वाली है। नीचे पॉवर कट से प्रभावित इलाकों की लिस्ट दी गई है...

BSES Maintenance Schedule Delhi: किन-किन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती?

पश्चिमी दिल्ली (West Delhi) के इलाकों में बिजली कटौती का असर ज्यादा देखने को मिलेगा। पंजाबी बाग, टैगोर गार्डन, मुंडका, नांगलोई, विकासपुरी और जनकपुरी जैसे क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

पंजाबी बाग: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

  • ब्लॉक A-2, पश्चिम विहार में ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस के चलते बिजली गुल रहेगी।
  • ब्लॉक EF जनता कॉलोनी, ब्लॉक 4A तिलक नगर और मुखर्जी पार्क-चौखंडी-विष्णु गार्डन क्षेत्रों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली कटौती रहेगी।

नांगलोई और मुंडका:

  • राव विहार, पीरा गढ़ी गांव, दस गार्डन, पास्चिम विहार के GH-12 ब्लॉक, JJ कॉलोनी, रणहोला, तिलंगपुर कोटला और नेताजी सुभाष विहार जैसे इलाकों में 11 बजे से 2 या 3 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।

साकेत:

  • अधचिनी गांव, कुतुब एन्क्लेव और DDA फ्लैट्स ब्लॉक-A में सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक बिजली गुल रहेगी।

हौज खास:

  • एशियन गेम्स विलेज, सिरी फोर्ट और साउथ एक्सटेंशन-II के ब्लॉक M में अलग-अलग समय पर 1 से 2 घंटे की कटौती होगी।

सरिता विहार और बदरपुर:

  • अली गांव, अली एक्सटेंशन, मोहन कोऑपरेटिव इंडस्ट्रियल एस्टेट और सौरभ विहार के O और N ब्लॉक में HVDS और ट्रांसफॉर्मर से जुड़े कार्य होंगे, जिससे 11 से 2 बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी।

नेहरू प्लेस और ग्रेटर कैलाश:

  • ग्रेटर कैलाश-I के ब्लॉक S में सुबह 11 से 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
  • वसंत कुंज, आर.के. पुरम और पालम में कटौती

वसंत कुंज:

  • पॉकेट 3, पॉकेट 8, सेक्टर-B और C, वेस्ट एंड ग्रीन्स रंगपुरी, देसू कॉलोनी
  • गांधी कॉलोनी और खांडसा कॉलोनी (महरौली) में 11 बजे से 3 बजे तक अलग-अलग समय पर बिजली नहीं रहेगी।
  • वेस्ट ब्लॉक में ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस के चलते 11 से 2 बजे तक बिजली बाधित रहेगी।

पालम और द्वारका:

  • पालम एक्सटेंशन, नसीरपुर, राज नगर एक्सटेंशन, सेक्टर-8 द्वारका और बागडोला गांव में 11KV फीडर और ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस के कारण बिजली कटौती रहेगी।

नजफगढ़ और ग्रामीण इलाके भी प्रभावित

नजफगढ़ क्षेत्र के हसनपुर, असालतपुर खावड़, दौलतपुर, खेड़ा डाबस, झटीकरा और पिंडवाला कलां जैसे गांवों में भी 11KV फीडर मेंटेनेंस के चलते सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।

Power Cut को लेकर बिजली कंपनियों की अपील

बिजली वितरण कंपनियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे मेंटेनेंस शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी काम पहले निपटा लें। साथ ही अस्पतालों, उद्योगों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बैक-अप पावर की व्यवस्था रखने की सलाह दी गई है।

कंपनियों का कहना है कि तय समय से पहले काम पूरा होने पर बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। किसी आपात स्थिति या अतिरिक्त जानकारी के लिए उपभोक्ता संबंधित बिजली हेल्पलाइन या आधिकारिक वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+