Delhi Power Cut: 2 फरवरी को दिल्ली के इन इलाकों में नहीं रहेगी घंटों बिजली, जानें टाइमिंग

Delhi Power Cut Today: दिल्ली के कई इलाकों में रहने वाले लोगों को सोमवार, 2 फरवरी 2026 को कुछ घंटों की बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है। राजधानी में बिजली वितरण कंपनी बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) ने मेंटेनेंस शटडाउन का शेड्यूल जारी किया है।

कंपनी के मुताबिक, यह कटौती ट्रांसफॉर्मर, 11 केवी फीडर और एलटी सर्किट की प्रिवेंटिव मेंटेनेंस के कारण की जा रही है, ताकि भविष्य में बिजली आपूर्ति को अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद बनाया जा सके।

delhi-power-cut-today-2-february

BRPL ने साफ किया है कि यह कटौती अस्थायी होगी और तय समय के भीतर बिजली बहाल कर दी जाएगी। हालांकि, लोगों को सलाह दी गई है कि वे पहले से जरूरी तैयारियां कर लें।

Delhi Power Cut Reason: किन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती?

नांगलोई (Nangloi)

समय: 11:00 से 14:00 बजे

कारण: ट्रांसफॉर्मर प्रिवेंटिव मेंटेनेंस

प्रभावित क्षेत्र: ब्लॉक G, निहाल विहार, अध्यापक नगर

छतरपुर (Chhatarpur)

समय: 11:00 से 12:00 / 13:00 / 14:00 बजे तक

कारण: LT सर्किट, 11KV फीडर और ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस

प्रभावित क्षेत्र: मंगलापुरी गांव सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, राजपुर खुर्द गांव

मुंडका (Mundka)

समय: 11:00 से 14:00 बजे

कारण: ट्रांसफॉर्मर प्रिवेंटिव मेंटेनेंस

प्रभावित क्षेत्र: वीणा एन्क्लेव

नेहरू प्लेस / ग्रेटर कैलाश

समय: 11:00 से 12:00 बजे

कारण: ट्रांसफॉर्मर प्रिवेंटिव मेंटेनेंस

प्रभावित क्षेत्र: ब्लॉक W, ग्रेटर कैलाश-I

न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी / ओखला

समय: 11:00 से 12:00 / 14:00 बजे तक

कारण: 11KV फीडर और ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस

प्रभावित क्षेत्र: ब्लॉक C (ईस्ट), ब्लॉक A ओखला

जनकपुरी / मयापुरी

समय: 11:00 से 13:00 / 14:00 बजे तक

कारण: LT सर्किट और ट्रांसफॉर्मर मेंटेनेंस

प्रभावित क्षेत्र:

  • ब्लॉक 4 सुभाष नगर
  • पॉकेट D-1A
  • ब्लॉक C3A रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स
  • चंदर नगर
  • ब्लॉक A मयापुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-II

निजामुद्दीन / साउथ एक्सटेंशन / सुंदर नगर

समय: 11:00 से 14:00 बजे

कारण: ट्रांसफॉर्मर प्रिवेंटिव मेंटेनेंस

प्रभावित क्षेत्र:

  • ब्लॉक N और ब्लॉक B, साउथ एक्सटेंशन पार्ट-1
  • सुंदर नगर
  • नेहरू नगर, लाजपत नगर

वसंत कुंज (Vasant Kunj)

समय: 11:00 से 13:00 बजे

कारण: ट्रांसफॉर्मर प्रिवेंटिव मेंटेनेंस

प्रभावित क्षेत्र: सेक्टर D

क्यों जरूरी है यह मेंटेनेंस?

बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार, समय-समय पर मेंटेनेंस जरूरी है ताकि ट्रांसफॉर्मर और फीडर में खराबी से बचा जा सके। गर्मी के मौसम में बड़े ब्रेकडाउन न हों। बिजली सप्लाई ज्यादा स्थिर और सुरक्षित बनी रहे

Delhi Power Cut होने पर उपभोक्ताओं के लिए सलाह

मोबाइल, इनवर्टर और जरूरी उपकरण पहले से चार्ज रखें। बुजुर्गों और बच्चों की जरूरतों का ध्यान रखें।किसी आपात स्थिति में BRPL के हेल्पलाइन नंबर या वेबसाइट से जानकारी लें। BRPL ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा है कि यह कदम लंबी अवधि में उपभोक्ताओं के हित में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+