Delhi Power Cut: दिल्ली के इन इलाकों में 13 जुलाई को बिजली कटौती, पहले से कर लें तैयारी
Delhi Power Cut: देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों मौसम आंखमिचौली का खेल खेल रहा है। ऊपर से बिजली की आंख-मिचौली ने हालात और बिगाड़ दिए हैं। जहां लोग राहत के लिए पंखों और एयर कंडीशनर्स का सहारा लेना चाहते हैं, वहीं घंटों तक बिजली गायब रहने से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
वहीं 13 जुलाई 2025 को दिल्ली में बिजली कटौती रहेगी। विभाग द्वारा प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को पहले से सूचित किया गया है ताकि वे आवश्यक तैयारियां कर सकें और असुविधा से बचा जा सके।

बीएसईएस के मुताबिक, ट्रांसफॉर्मर बदलने, नेटवर्क अपग्रेडेशन और मरम्मत जैसे जरूरी कार्यों के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है, जिससे दिल्लीवासियों की परेशानियां थमने का नाम नहीं ले रहीं।
Delhi Power Cut: किन क्षेत्रों में रहेगा पॉवर कट
टाटा पावर-DDL और अन्य वितरण कंपनियों द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में 13 जुलाई 2025 को निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
कटौती से प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्र और समय:
बवाना क्षेत्र:
बवाना सेक्टर-4 के डी ब्लॉक के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक बाधित रहेगी। यह कार्य 521 फीडर के अंतर्गत किया जाएगा।
जलपुरा क्षेत्र:
जलपुरा सबस्टेशन (Jalpura S/S) और उससे जुड़े लाइन उपभोक्ताओं को भी बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। इस क्षेत्र में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके अतिरिक्त, 1:00 बजे से 2:00 बजे तक विशेष रूप से कुछ उपभोक्ताओं को प्रभावित किया जा सकता है।
तकनीकी रखरखाव और सुधार कार्य
नोएडा और ग्रेटर नोएडा में स्थित औद्योगिक क्षेत्रों, व्यावसायिक परिसरों और सार्वजनिक संस्थानों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह पावर कट प्लांड मेंटेनेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन के तहत किया जा रहा है, जिसकी जानकारी विद्युत विभाग ने पहले ही सार्वजनिक कर दी है।
क्या है सरकार की तैयारी?
दिल्ली सरकार और निजी वितरण कंपनियों (BSES, Tata Power) ने इस बार गर्मियों से पहले ही पावर बैकअप प्लान और अतिरिक्त आपूर्ति के लिए आवश्यक व्यवस्था कर ली थी। हर ज़ोन में हाई अलर्ट पर कंट्रोल रूम तैनात हैं, ताकि किसी भी तकनीकी खराबी या सप्लाई कट की स्थिति में तुरंत रेस्पॉन्स दिया जा सके। बिजली विभाग के अनुसार, "हमने पड़ोसी राज्यों से भी बिजली खरीदने के लिए पहले से टाई-अप कर रखा है। गर्मी में बिजली की खपत बढ़ती है, लेकिन इस बार हम तकनीकी रूप से तैयार हैं।"
Delhi Power Cut: पॉवर कट होने पर जनता क्या करें?
नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्यों की योजना बनाएं। संबंधित इलाकों में रहने वाले लोग चार्जिंग डिवाइसेज़ और पानी की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर लें। बिजली विभाग ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे तय समय के अनुसार आवश्यक तैयारी कर लें और किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक उपाय अपनाएं।
साथ ही, उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर काम को पूरा करने की हरसंभव कोशिश की जाएगी। दिल्ली पॉवर कट से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही अपने क्षेत्र के बिजली समस्याओं का शिकायत दर्ज करा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications