Delhi Power Cut: दिल्ली- NCR में 29 जून को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित, जानें कहां रहेगा पावर कट

Delhi Power Cut: देश की राजधानी दिल्ली में उमस भरी गर्मी ने लोगों का जन जीवन बेहाल हो रहा है। वहीं दूसरी ओर बिजली की कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा रखी हैं। दिल्ली में बिजली कटौती से लोगों की तकलीफें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

इसके कारण शहर वासियों काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीएसईएस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, शहर भर में ट्रांसफॉर्मर चेंज, नेटवर्क अपग्रेडेशन और मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। इससे संबंधित क्षेत्रों में निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहती है।

delhi-power-cut

Delhi Power Cut: किन क्षेत्रों में रहेगा पॉवर कट

टाटा पावर-DDL और अन्य वितरण कंपनियों द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में 29 जून 2025 को निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। टाटा पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (DDL) की ओर से यह प्रीवेंटिव मेंटेनेंस (रोकथाम संबंधी रखरखाव) कार्य किया जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं को अस्थायी रूप से बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में स्थित औद्योगिक क्षेत्रों, व्यावसायिक परिसरों और सार्वजनिक संस्थानों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह पावर कट प्लांड मेंटेनेंस और इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन के तहत किया जा रहा है, जिसकी जानकारी विद्युत विभाग ने पहले ही सार्वजनिक कर दी है।

सुबह 7:00 बजे से 10:00 बजे तक

  • साइट-5 औद्योगिक क्षेत्र:
  • प्लॉट नंबर K-393 से K-442
  • G-66 से G-106
  • H-37 से H-80, H-157 से H-164
  • F-01 से F-06
  • B-06 और B-07 ब्लॉक

सुबह 7:00 बजे से 8:00 बजे तक

  • Ecotech 1 Extension औद्योगिक क्षेत्र के प्लॉट नंबर:
  • 120 से 136, 215 से 221 और 316 से 415 तक

सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक

  • TURBOBELL, SPERRY PLAST, TPSC INDIA, H-ONE, AMBER ENTERPRISES आदि इकाइयों में बिजली कटौती

सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक

  • VIMAL MOULD, GLOBAL AUTOTECH, INDO-SOLAR, VIMAL PLAST, VINEET THERMOPACK, DISH TV परिसर
  • Ecotech 1 Extension के प्लॉट नंबर 1 से 51 और 69 से 83 तक

दोपहर 1:00 बजे से 3 बजे तक

  • WIPRO LIMITED, JP GREENS, ANSAL PLAZA और GNIDA कार्यालय
  • UDYOG KENDRA-1 स्थित:
  • प्लॉट नंबर 13A, 23, 13A/1, 24, 24A
  • DPS स्कूल परिसर

दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक

  • SURYA FOODS, CAPARO INDIA, MOBASE DNI TECH और DM AWAS सेकंड फीड प्रभावित रहेंगे
  • दोपहर 4:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक
  • सूरजपुर कासना रोड एवं उसके आस-पास के प्रतिष्ठान जैसे:
  • Collectorate, Surajpur Market, Sheela Foam, Divya Hotel, Fire Station, Krishna Boyson, Hyundai Service, Pepsi Petrol Pump, Sarin Farm आदि
  • Street Lights और Zohnero, Jai Container, Bajaj Carpet सहित अन्य परिसर भी प्रभावित

दिल्ली बिजली विभाग के अनुसार, इस साल शहर में रिकॉर्ड स्तर पर बिजली की मांग देखी जा रही है - जून के दूसरे हफ्ते में पीक डिमांड 8000 मेगावॉट तक पहुंच गई। इसके बावजूद बिजली आपूर्ति लगभग स्थिर रही, और बड़े पैमाने पर लोड शेडिंग नहीं देखी गई।

Delhi-NCR Power Cut को लेकर क्या है सरकार की तैयारी?

दिल्ली सरकार और निजी वितरण कंपनियों (BSES, Tata Power) ने इस बार गर्मियों से पहले ही पावर बैकअप प्लान और अतिरिक्त आपूर्ति के लिए आवश्यक व्यवस्था कर ली थी। हर ज़ोन में हाई अलर्ट पर कंट्रोल रूम तैनात हैं, ताकि किसी भी तकनीकी खराबी या सप्लाई कट की स्थिति में तुरंत रेस्पॉन्स दिया जा सके।

बिजली विभाग के अनुसार, "हमने पड़ोसी राज्यों से भी बिजली खरीदने के लिए पहले से टाई-अप कर रखा है। गर्मी में बिजली की खपत बढ़ती है, लेकिन इस बार हम तकनीकी रूप से तैयार हैं।"

Delhi Power Cut: पॉवर कट होने पर जनता क्या करें?

नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्यों की योजना बनाएं। संबंधित इलाकों में रहने वाले लोग चार्जिंग डिवाइसेज़ और पानी की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर लें। बिजली विभाग ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे तय समय के अनुसार आवश्यक तैयारी कर लें और किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक उपाय अपनाएं।

साथ ही, उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर काम को पूरा करने की हरसंभव कोशिश की जाएगी। दिल्ली पॉवर कट से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही अपने क्षेत्र के बिजली समस्याओं का शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+