Delhi Power Cut: 19 जून को दिल्ली के इन इलाकों में बिजली गुल, सुबह से दोपहर तक रहेगी बिजली गुल
Delhi Power Cut: देश की राजधानी दिल्ली में एक तरफ मौसम लुका छिपी का खेल खेल रहा है तो वहीं दूसरी ओर बिजली की कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा रखी हैं। दिल्ली में बिजली कटौती से लोगों की तकलीफें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इसके कारण शहर वासियों काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बीएसईएस की ओर से 19 जून को पॉवर कट की दी गई जानकारी के मुताबिक, शहर भर में ट्रांसफॉर्मर चेंज, नेटवर्क अपग्रेडेशन और मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।

इससे संबंधित क्षेत्रों में निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। आईए जानते हैं आज किन-किन इलाकों में पॉवर कट रहेगा....
Delhi Power Cut: इन क्षेत्रों में रहेगा पॉवर कट
टाटा पावर-DDL और अन्य वितरण कंपनियों द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, 19 जून को बिजली कटौती का समय और प्रभावित इलाके निम्नलिखित हैं:
कटौती का शेड्यूल इस प्रकार है:
बदली (BADLI) क्षेत्र
- समय: सुबह 08:00 बजे से 10:00 बजे तक
- कारण: प्रिवेंटिव मेंटेनेंस
- प्रभावित क्षेत्र: साहिबाबाद डेयरी (PART OF SAHIBABAD DAIRY)
- कुल 2 घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
बवाना (BAWANA) क्षेत्र
- समय: दोपहर 11:00 बजे से 03:00 बजे तक
- कारण: प्रिवेंटिव मेंटेनेंस
- प्रभावित क्षेत्र: महावीर विहार का एक हिस्सा (PART OF MAHAVIR VIHAR)
- कुल 4 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
Delhi Power Cut: जनता क्या करें?
नागरिकों से अनुरोध है कि वे इस शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी कार्यों की योजना बनाएं। संबंधित इलाकों में रहने वाले लोग चार्जिंग डिवाइसेज़ और पानी की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर लें। बिजली विभाग ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे तय समय के अनुसार आवश्यक तैयारी कर लें और किसी भी तरह की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक उपाय अपनाएं।
साथ ही, उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर काम को पूरा करने की हरसंभव कोशिश की जाएगी। दिल्ली पॉवर कट से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही अपने क्षेत्र के बिजली समस्याओं का शिकायत दर्ज करा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications