Delhi Power Cut: बिजली जाएगी जरूर! जानें 2 अगस्त को दिल्ली-NCR में किन क्षेत्रों में रहेगा अंधेरा

Delhi Power Cut: राजधानी दिल्ली और NCR के कई इलाकों में 2 अगस्त को पावर कट प्लान की गई है, और इसके पीछे की वजह है-ट्रांसफॉर्मर की मेंटेनेंस, नेटवर्क अपग्रेडेशन और जरूरी मरम्मत कार्य। अगर आप सोच रहे हैं कि इसका असर सिर्फ घरों तक सीमित रहेगा, तो आप गलत हैं। इस कटौती की चपेट में ऑफिस, दुकानें, स्कूल से लेकर अस्पताल तक सब आ सकते हैं।

बिजली विभाग ने साफ-साफ कह दिया है-ज़रूरी काम समय पर निपटा लें, नहीं तो परेशानी तय है। टाटा पावर-DDL की ओर से शेड्यूल्ड पावर कट की जानकारी दी गई है। आइए जानते हैं कि किन-किन इलाकों में कितने बजे से कितने बजे तक बिजली रहेगी गायब, ताकि आप समय रहते तैयार रह सकें।

delhi-power-cut

Delhi Power Cut: किन क्षेत्रों में रहेगा पॉवर कट

2 अगस्त 2025 को बवाना क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। यह कटौती मेंटेनेंस कार्यों के चलते की जा रही है। कटौती की जानकारी इस प्रकार है:

सेक्टर-4, ब्लॉक-I का हिस्सा

  • समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
  • कारण: प्रिवेंटिव मेंटेनेंस

सेक्टर-1, ब्लॉक-A का हिस्सा

  • समय: दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
  • कारण: प्रिवेंटिव मेंटेनेंस

बिजली विभाग ने निवासियों से अपील की है कि वे इस दौरान आवश्यक तैयारी रखें

पॉवर कट होने पर क्या करें?

बिजली विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय में वैकल्पिक व्यवस्था रखें और जरूरी काम समय से पहले निपटा लें। यह कार्य बिजली आपूर्ति को और बेहतर व सुरक्षित बनाने के लिए किया जा रहा है।

Delhi Power Cut: क्या है सरकार की तैयारी?

दिल्ली सरकार और निजी वितरण कंपनियों (BSES, Tata Power) ने इस बार गर्मियों से पहले ही पावर बैकअप प्लान और अतिरिक्त आपूर्ति के लिए आवश्यक व्यवस्था कर ली थी। हर ज़ोन में हाई अलर्ट पर कंट्रोल रूम तैनात हैं, ताकि किसी भी तकनीकी खराबी या सप्लाई कट की स्थिति में तुरंत रेस्पॉन्स दिया जा सके। बिजली विभाग के अनुसार, "हमने पड़ोसी राज्यों से भी बिजली खरीदने के लिए पहले से टाई-अप कर रखा है। गर्मी में बिजली की खपत बढ़ती है, लेकिन इस बार हम तकनीकी रूप से तैयार हैं।"

साथ ही, उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर काम को पूरा करने की हरसंभव कोशिश की जाएगी। दिल्ली पॉवर कट से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही अपने क्षेत्र के बिजली समस्याओं का शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+