Delhi Power Cut: दिल्ली के इन एरिया में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस के कारण आपूर्ति बाधित

Delhi Power Cut: दिल्ली में आज 4 मई 2025 को विद्युत विभाग द्वारा मेंटेनेंस और नई लाइन बिछाने के कारण कई क्षेत्रों में निर्धारित समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। संबंधित विभागों ने स्थानीय निवासियों से सहयोग की अपील की है।

दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में निर्धारित बिजली कटौती रहेगी जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जानिए कब और कहां होगा असर और क्या है आपके एरिया का हाल हैं।

delhi-power-cut

Delhi Power Cut: इन क्षेत्रों में इतने घंटें नहीं रहेगी बिजली

दिल्ली के इन क्षेत्रों के निवासियों के लिए बीएसईएस की ओर से जारी सूचना के अनुसार, आवश्यक रखरखाव और तकनीकी कार्यों के चलते बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहने की जानकारी दी गई है। बिजली विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, यह कटौती मुख्यतः रखरखाव और केबल बिछाने के कार्यों के चलते की जा रही है।

दिल्ली में बिजली की मांग 8,000 मेगावाट के पार पहुंच गई है, जो कि शहर की आपूर्ति क्षमता से अधिक है। इससे पावर हाउस पर अत्यधिक दबाव पड़ रहा है, जिसके चलते कई इलाकों में घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। नीचे प्रमुख क्षेत्रों, समय और कारणों की सूची दी गई है:

मुंडका क्षेत्र में बिजली कटौती:

मुंडका और उसके आसपास के क्षेत्रों में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली कटौती के प्रमुख कारण निम्नलिखित हैं:

  • नए LTAB सर्किट बिछाने के कार्य से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में मुंडका एक्सटेंशन, मुंडका।
  • LT ACB का रखरखाव - प्रभावित क्षेत्र: वेस्ट केबिन ब्लॉक मुंडका, गुलशन पार्क वेस्ट केबिन ब्लॉक मुंडका।
  • RMU (रिंग मेन यूनिट) का मेंटेनेंस कार्य - प्रभावित क्षेत्र: वेस्ट केबिन ब्लॉक मुंडका।

हौज खास क्षेत्र में भी बिजली कटौती

  • हौज खास के अंतर्गत आने वाले गौतम नगर क्षेत्र में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
  • यह कटौती 11kV फीडर केबल मार्ग की खुदाई के कारण की जा रही है।

बिजली विभाग ने निवासियों से अनुरोध किया है कि वे असुविधा से बचने के लिए पूर्व तैयारी कर लें और संबंधित समय के दौरान आवश्यक बिजली उपयोग को नियंत्रित करें।

दिल्ली पॉवर कट से संबंधित और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप नीचे दिए गए वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इसके साथ ही अपने क्षेत्र के बिजली समस्याओं का शिकायत दर्ज करा सकते हैं। https://www.bsesdelhi.com/web/brpl/maintenance-outage-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+