Delhi Power Cut: सावधान दिल्ली! आपकी संडे की छुट्टी में पड़ेगी खलल, 15 फरवरी को इन इलाकों में रहेगा पॉवर कट
Delhi Power Cut: 15 फरवरी को दिल्ली के कई इलाकों के लोगों का संडे प्लान खराब हो सकता है। यदि आप शायद देर तक सोने या नेटफ्लिक्स पर बिंज-वॉच करने का प्लान बना रहे होंगे, लेकिन रुकिए! अगर आप साउथ या वेस्ट दिल्ली में रहते हैं, तो कल बिजली विभाग आपके इस 'संडे प्लान' में खलल डाल सकता है।
BSES राजधानी (BRPL) ने दिल्ली के कई बड़े इलाकों में15 फरवरी को बिजली की 'मरम्मत' करने का फैसला किया है। यहां दिल्ली में पॉवर कट का पूरा शेड्यूव दिया गया है...

Power Cut Schedule For Delhi: कल कहां-कहां उड़ेगी बिजली? (इलाका और टाइमिंग)
1. साकेत और हौज खास वाले सावधान!
BRPL द्वारा जारी शेड्यूल लिस्ट के मुताबिक, साकेत के C-ब्लॉक (कुतुब इंस्टीट्यूट एरिया), इंटरनेशनल DPS और बिड़ला विद्या निकेतन में दोपहर 12 से 3 बजे तक बिजली गुल रहेगी। वहीं, हौज खास और AIIMS के सर्जिकल ब्लॉक में भी सुबह 11 बजे से मेंटेनेंस का काम चलेगा।
2. जनकपुरी और टैगोर गार्डन का हाल:
जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर में सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक ट्रांसफार्मर का काम होगा। वहीं, ख्याला और विष्णु गार्डन वाले इलाकों में नई बिजली लाइनें बिछाई जा रही हैं, तो यहाँ भी 11 से 1 के बीच 'बत्ती गुल' रह सकती है।
3. वसंत कुंज और मुंडका की छंटाई:
वसंत कुंज के कपासहेड़ा, पुष्पांजलि और पालम फार्म्स में बिजली लाइनों के पास लटक रहे पेड़ों की टहनियां काटी जाएंगी। यहाँ सुबह 11 से 12:30 बजे तक काम चलेगा। मुंडका और त्यागी विहार में भी दोपहर 2 बजे तक शटडाउन रहेगा।
4. इंडस्ट्रियल एरिया (ओखला और बदरपुर):
ओखला फेज-1 और 2 के पॉकेट E, Z और DDA शेड्स के साथ-साथ मोहन कोऑपरेटिव एरिया में भी दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
Delhi Power Cut Reason: रखरखाव के मुख्य कारण
BSES के अनुसार, यह शटडाउन निम्नलिखित कार्यों के लिए आवश्यक है:
ट्रांसफार्मर प्रिवेंटिव मेंटेनेंस: आने वाले गर्मी के मौसम से पहले लोड वहन क्षमता की जांच।
बर्ड स्पाइक्स इंस्टॉलेशन: पक्षियों के कारण होने वाले शॉर्ट-सर्किट को रोकने के लिए विशेष उपकरण लगाना।
पेड़ों की छंटाई (Tree Trimming): ओवरहेड लाइनों के पास लटकती टहनियों को हटाना ताकि बिजली के झटके या फॉल्ट का खतरा न रहे।
इंसुलेटर की सफाई: धूल और प्रदूषण के कारण इंसुलेटर्स पर जमी गंदगी को साफ करना।
Power Cut होने पर क्या करें-क्या ना करें?
BSES ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली कटौती के समय से पहले अपने जरूरी काम जैसे पानी भरना, मोबाइल चार्ज करना आदि निपटा लें। साथ ही, मेंटेनेंस के दौरान उपकरणों की सुरक्षा के लिए मेन स्विच बंद रखने की सलाह दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications