Delhi Power Cut: दिल्ली के इन मोहल्लों में आज नहीं आएगी बिजली, BRPL की लिस्ट में चेक करें अपना एरिया
Delhi Power Cut: दिल्लीवासियों के लिए शुक्रवार 13 फरवरी का दिन बिजली कटौती से भरा हो सकता है। मेंटेनेंस कार्यों के चलते दिल्ली के कई वीआईपी और रिहायशी इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। दिल्ली में बिजली आपूर्ति करने वाली कंपनी BSES राजधानी पावर लिमिटेड (BRPL) ने अपना मेंटेनेंस शटडाउन शेड्यूल जारी कर दिया है।
इसके तहत दक्षिण और पश्चिम दिल्ली जनकपुरी, वसंत कुंज और निजामुद्दीन समेत कई प्रमुख इलाकों में बिजली गुल रहेगी।

मेंटेनेंस कार्यों के चलते दिल्ली के कई वीआईपी और रिहायशी इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। बीआरपीएल ने अपनी आधिकारिक सूची में स्पष्ट किया है कि ये कटौतियां अलग-अलग स्लॉट में की जाएंगी।
Delhi Power Cut Schedule: प्रमुख प्रभावित इलाके और समय सारणी
जनकपुरी और आसपास के क्षेत्र (सबसे अधिक प्रभावित)
जनकपुरी डिवीजन में कल कई जगहों पर काम होगा:
सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक: ब्लॉक C2 जनकपुरी, पोसांगीपुर गांव (Possangipur Village) और ब्लॉक CB हरी नगर।
सुबह 11:00 से दोपहर 2:00 बजे तक: ब्लॉक 4 सुभाष नगर।
दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे तक: मानक विहार और तिहार गांव।
कारण: ट्रांसफार्मर का रखरखाव और एलटी सर्किट मेंटेनेंस।
निजामुद्दीन और लाजपत नगर
सुबह 11:00 से दोपहर 2:00 बजे तक: सुप्रीम कोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में मेंटेनेंस कार्य होगा।
दोपहर 1:00 से शाम 4:00 बजे तक: ब्लॉक-ई लाजपत नगर III में नेटवर्क अपग्रेडेशन के चलते बिजली प्रभावित रहेगी।
वसंत कुंज और कापसहेड़ा
सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक: घिरनी गांव (Ghirni Village), अभिजीत महिपालपुर, कापसहेड़ा एस्टेट, एवेन्यू बोगनवेलिया (रंगपुरी), अवंतिका कॉलोनी, एवेन्यू जकारंडा और गोल्डन ग्रिटर्स रंगपुरी।
सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 बजे तक: पालम फार्म्स स्थित स्लैश पुर गांव।
कारण: 11KV फीडर की ट्री-ट्रिमिंग (पेड़ों की छंटाई) और आरएमयू मेंटेनेंस।
खानपुर, हौज खास और जाफरपुर
सुबह 10:00 से दोपहर 1:00 बजे तक: संगम विहार स्थित खानपुर एक्सटेंशन, घुम्मन हेड़ा, जैनपुर गांव और बंगाली कॉलोनी (नवेन पैलेस, झरोदा कलां)।
सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक: शाहपुर जाट गांव और सिरी फोर्ट इलाका।
Power Cut कटौती का कारण क्या है?
बीआरपीएल अधिकारियों के अनुसार, यह शटडाउन मुख्य रूप से 'प्रिवेंटिव मेंटेनेंस' के लिए लिया जा रहा है। इसमें ट्रांसफार्मर की जांच, पुराने तारों को बदलना, पेड़ों की छंटाई (ताकि वे तारों से न टकराएं) और नेटवर्क की क्षमता बढ़ाना शामिल है।
BRPL ने जारी की उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सलाह
पानी का इंतजाम: सुबह ही पानी की टंकियां भर लें, क्योंकि बिजली न होने से मोटर नहीं चल पाएगी।
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण: शटडाउन से पहले अपने संवेदनशील इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों (जैसे कंप्यूटर, टीवी) के प्लग निकाल दें।
हेल्पलाइन: किसी भी आपात स्थिति या शिकायत के लिए बीआरपीएल के हेल्पलाइन नंबर 19123 पर संपर्क कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications