अभी और घुटेगा दिल्लीवालों का दम, NASA ने शेयर की राजधानी की डरावनी तस्वीर
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच चुका है। प्रदूषण की वजह से सांस लेना खतरे से खाली नहीं है। सबसे ज्यादा खतरा छोटे बच्चों और बुजुर्गों को है। ये खतरा दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। आने वाले दिन में स्थिति और गंभीर हो सकती है। हालात ऐसे हो रहे हैं कि दीवाली से पहले दिल्ली चोक हो सकती है। मतलब ये कि दिल्ली में सांस लेना मुश्किल हो जाएगा।

तस्वीर देखने से पता चलता है कि भले ही हरियाणा में पराली जलाना कम हुआ है, लेकिन पूरे पंजाब में पराली जनाने का काम जारी है, जिसकी वजह से पूरे पंजाब में लाल निशान बने हुए हैं। नासा की तस्वीरों से साफ है कि आने वाले दिनों में स्थिति और बिगड़ने वाली है। वहीं दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़ते हालात को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग को आदेश दिया है कि वह अपने वेबसाइट पर 10 से पुरानी डीजल गाड़ियों और 15 साल से पुराने पेट्रोल गाड़ियों की लिस्ट जारी करे, ताकि उन्हें जब्त किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications