Delhi Pollution: दिल्‍ली में हवा ने पकड़ी स्‍पीड, AQI के स्‍तर में आई गिरावट, दिख रहे सकारात्‍मक संकेत

Delhi Pollution: दिल्‍ली में बढ़ते प्रदूषण स्‍तर के बीच राजधानीवासियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। दिल्‍ली में बह रही हवाओं की गति ने थोड़ी तेजी पकड़ी है, जिसकी बदौलत प्रदूषण के स्‍तर में थोड़ी कमी आई है।

Delhi Pollution Level

शनिवार को दिल्‍ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने अपनी प्रेस कान्‍फ्रेंस में बताया दिल्‍ली में अब हवा की गति थोड़ी बदली हे और चीजों में सुधार देखा जा रहा है। आज प्रदूषण का स्‍तर लगभग 100 अंक नीचे आ गया है। दिल्‍ली के लिए ये एक सकारारात्‍मक संकेत दिख रहा है, हमें उम्‍मीद है कि इसमें आगे और सुधार होगा।

दिल्‍ली मौसम विभाग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए मंत्री गोपाल राय ने बताया शुक्रवार से हवा की गति थोड़ी बढ़ गई है। सुबह 10 बजे AQI लेवल 335 दर्ज किया गया। मेरा मानना ​​है कि अब स्थिति में सुधार होगा। प्रदूषण के स्‍तर में सुधार को लेकर ये सकारात्‍मक संकेत है।

मंत्री गोपाल राय ने कहा दिल्‍ली में दिवाली के बाद AQI 'गंभीर' श्रेणी में रहा, लेकिन अब हवा की गति बदल गई है और सुधार देखा जा सकता है। CPCB वेबसाइट ने भी अपडेट के अनुसार दिल्‍ली में एयर क्‍वालिटी इनडेक्‍स AQI आज का स्तर है 335 है।
उन्‍होंने कहा हम सकारात्मक चीजें देख सकते हैं। हमें उम्मीद है कि स्थिति में तेजी से सुधार होगा ताकि लोगों को राहत मिलेगी।

इसके साथ ही मंत्री ने कहा हम यह भी उम्मीद कर रहे हैं कि अगले 2-3 दिनों में किसानों की तरह पराली जलाने की घटनाओं में भी कमी आएगी अगले खेती सीजन के लिए बीज बोने में व्यस्त हो जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+